Delhi News: पत्नी के मायके जाने से गुस्साए पति ने 4 साल की मासूम को किडनैप कर मार डाला

दिल्ली में पत्नी के मायके जाने से गुस्साए पति ने चार साल की मासूम को पहले किडनैप किया और फिर मार डाला. आरोपी मासूम का रिश्ते में फूफा लगता था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को यूपी के सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पत्नी के मायके जाने से गुस्साए पति ने मासूम को मार डाला (सांकेतिक फोटो) पत्नी के मायके जाने से गुस्साए पति ने मासूम को मार डाला (सांकेतिक फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने चार साल की बच्ची को इसलिए मार डाला क्योंकि उसकी पत्नी मायके चली गई थी. आरोपी मासूम बच्ची का रिश्ते में फूफा लगता था. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.  

पुलिस की ओर से बताया गया है कि दिल्ली के टिकरी खुर्द से चार साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी. उसके पिता के बयान के आधार पर 22 सितंबर को पुलिस स्टेशन एनआईए में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2) के तहत केस दर्ज किया गया था. स्थानीय पूछताछ में यह पता चला कि मासूम का रिश्तेदार अपनी पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद उसे अपने साथ लेकर चला गया था.  

Advertisement

मासूम का रिश्ते में फूफा लगता था आरोपी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी 4 साल की मासूम बच्ची का रिश्ते में फूफा लगता था. आरोपी का पता लगाने के लिए प्रयास किए गए. उसकी लोकेशन यूपी के सीतापुर में पाई गई, जहां उसे यूपी पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया. इस बीच मासूम का शव स्वर्ण जयंती विहार के जंगलों से बरामद किया गया. क्राइम टीम और एफएसएल टीम से निरीक्षण और फोटोग्राफ कराए गए हैं. जिसके बाद उसी एफआईआर में बीएनएस की धारा 103(1)/238 जोड़ी जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

बच्ची से बहुत प्यार करती थी पत्नी, इसलिए मार दिया: आरोपी

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी बच्ची को बहुत मानती थी जब पत्नी मायके गई तो आरोपी गुस्से से भर गया. उसने उस 4 साल की बच्ची को किडनैप किया जो उसे फूफा बोलती थी. किडनैप करने के बाद आरोपी ने बच्ची की जान भी ले ली. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »