अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल ने कहा 'मिले सुर मेरा तुम्हारा'...

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अरविंद केजरीवाल सरकार की जमकर तारीफ की. पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार के रिश्ते काफी तल्ख थ.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल अरविंद केजरीवाल और अनिल बैजल

रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद पहली बार दिल्ली के नए राज्यपाल अनिल बैजल और अरविंद केजरीवाल एक ही मंच पर नजर आए. दरअसल बेघरों के कौशल विकास के लिए दिल्ली सरकार ने रैनबसेरों के पास 10 कौशल विकास केंद्र खोले हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम केजरीवाल ने मंच साझा कर एक-दूसरे की खूब तारीफ की.

Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि सरकार ने अब तक किसी भी सरकार ने बेघरों के लिए इतना नहीं किया जो इस सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि बेघर और नहीं होते इसी वजह से सरकारें इनके लिए कोई काम नहीं करती हैं. सरकार की इस योजना से बेघरों को नौकरी मिलेगी और वो अपना खुद का कुछ काम कर सकेंगे.

दिल्ली अर्बन शेल्टर विकास बोर्ड (डूसिब) के तहत तिलक नगर, राजा गार्डन, यमुना बाजार, सराय काले खां समेत दस जगहों पर इन केंद्रों का निर्माण किया गया है. सरकार के केंद्रों के जरिए आईटीआई में चलाए जा रहे पाठ्यक्रम की ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन जैसे कई तरह के वोकेशनल कोर्से भी कराए जाएंगे.

इस मौके पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अरविंद केजरीवाल सरकार की जमकर तारीफ की. पूर्व सरकार के रिश्ते काफी तल्ख थे. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री और नए उपराज्यपाल एक-दूसरे के साथ सहज नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement