NewsWrap: AIIMS में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पढ़ें शाम की बड़ी खबरें

एम्स में इमरजेंसी वार्ड के पास पीसी ब्लॉक में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग को काबू करने के लिए दमकल की 34 गाड़ियां मौके पर जुटीं. भीषण आग की वजह से इमरजेंसी वॉर्ड को भी बंद किया गया. वहीं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement
एम्स में लगी आग एम्स में लगी आग

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के जाने-माने अस्पताल एम्स में आज भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. आग पहले और दूसरे फ्लोर पर लगी है. अब आग पर काबू पा लिया गया है, हालांकि धुएं का गुबार अब भी दिख रहा है. एम्स के टीचिंग ब्लॉक में ये आग लगी  है. एम्स आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है. फायर डिपार्टमेंट की 34 गाड़ियां और करीब 150 दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भूटान में हैं. भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग और पीएम मोदी ने संयुक्त बयान जारी किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में भूटान आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भूटान हमारा पड़ोसी है, यह हमारा सौभाग्य है. दोनों देश मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और महिला क्रिकेटर पूनम यादव को इस साल के अर्जुन पुरस्कारों के लिए चुना गया है. इस साल के अर्जुन पुरस्कारों के लिए 19 एथलीटों को चुना गया है. बीसीसीआई ने इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए चार किक्रेटरों के नाम भेजे थे. जिनमें रवींद्र जडेजा, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और पूनम यादव के नाम शामिल हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से बनाई गई कश्मीर कमेटी की शनिवार को पहली बैठक हुई. इस कमेटी में सात सदस्य हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस कमेटी को बीते छह अगस्त को बनाया था, जब मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 के अहम प्रावधानों को हटाने का निर्णय लिया था.

Advertisement

पाकिस्तान की सरहद पार से जारी लगातार नापाक हरकतों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बड़ी चेतावनी दी थी. कहा था कि भारत हालात के हिसाब से परमाणु हथियारों को लेकर अपनी पॉलिसी बदल सकता है. अब पाकिस्तान के विदेश मंत्री और वहां के सेना की ओर से राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »