चीन की धमकी पर रक्षा मंत्री जेटली का करारा जवाब- 1962 और आज के हालात में फर्क है

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चीन का करारा जवाब दिया है. 'आजतक' के कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि भूटान ने बयान दिया है कि जहां चीन सड़क का निर्माण कर रहा है वह जमीन भूटान की है और भूटान और भारत के बीच सुरक्षा संबंध हैं. इसलिए हमारी सेना वहां पर हैं. चीन की ओर से 1962 की याद दिलाने पर जेटली ने कहा कि 1962 के हालात अलग थे, और आज के हालात अलग हैं. हमें इस बात को समझना होगा.

Advertisement
आजतक से बोले अरुण जेटली आजतक से बोले अरुण जेटली

अनुग्रह मिश्रा / राहुल कंवल

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चीन का करारा जवाब दिया है. 'आजतक' के कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि भूटान ने बयान दिया है कि जहां चीन सड़क का निर्माण कर रहा है वह जमीन भूटान की है और भूटान और भारत के बीच सुरक्षा संबंध हैं. इसलिए हमारी सेना वहां पर हैं. चीन की ओर से 1962 की याद दिलाने पर जेटली ने कहा कि 1962 के हालात अलग थे, और आज के हालात अलग हैं. हमें इस बात को समझना होगा.

Advertisement

भूटान ने शुक्रवार को ही चीन पर अपने सीमा क्षेत्र में सड़क का निर्माण कर दोनों देशों के बीच हुए समझौते का सीधा उल्लंघन करने का आरोप लगाया. भूटान ने कहा कड़ा बयान देते हुए कहा कि चीन से जोम्पेलरी स्थित भूटानी सेना के शिविर की तरफ डोकलाम इलाके में डोकोला से वाहनों की आवाजाही के योग्य सड़क का निर्माण रोकने को भी कहा है. भूटान का कहना है कि इससे दोनों देशों के बीच सीमा तय करने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.

भूटान की टिप्पणी सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी तनातनी के बीच आयी है. भूटान ने कहा कि उसने सड़क निर्माण को लेकर चीन को डिमार्शे भी जारी किया है और चीन से तत्काल निर्माण कार्य रोककर यथास्थिति बहाल करने के लिए कहा गया है.

Advertisement

आखिर क्या है ये सिक्किम विवाद यहां क्लिक करें पढ़ें....

भारत पर कसा था तंज

 

चीन ने एक वेब पॉर्टल में में छपे लेख के जरिए चीन ने भारत पर तंज कसा था. लेख में सिक्किम बॉर्डर के मुद्दे को भी 1962 की जंग के दौरान अमेरिकी समर्थन से जोड़ते हुए देख गया है. लेख में कहा गया है कि भारत की मीडिया लगातार इस तरह का माहौल बना रही है, जैसे कि चीन के सैनिकों ने बॉर्डर को क्रॉस कर उनकी सरजमीं में कदम रख दिया हो.

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »