सैम पित्रोदा ने PM नरेंद्र मोदी को दी चुनौती- मैं भी गुजराती, मुझसे बहस करिए

सैम पित्रोदा ने कहा कि मोदी ने सार्वजनिक राशि का दुरुपयोग खुद को बढ़ावा देने और विज्ञापन पर किया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आधा बजट विज्ञापन पर खर्च किया गया.

Advertisement
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (PTI) कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा (PTI)

aajtak.in

  • धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) ,
  • 09 मई 2019,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार सभी मोर्चे पर असफल हुई है. पित्रोदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहस की चुनौती दी और कहा कि वह भी गुजराती हैं. पित्रोदा ने कहा कि एक माहौल तैयार किया गया है जिसमें लोग तथ्यों पर नहीं बल्कि 'झूठ' पर विश्वास करते हैं जो सोशल मीडिया पर फैलाए जाते हैं.

Advertisement

पित्रोदा ने कहा, मोदी ने सार्वजनिक राशि का दुरुपयोग खुद को बढ़ावा देने और विज्ञापन पर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का आधा बजट विज्ञापन पर खर्च किया गया.

पत्रकारों से बातचीत में पित्रोदा ने कहा कि आइए मुद्दों पर चर्चा करिए. (कांग्रेस प्रमुख) राहुल गांधी के साथ बहस करिए और यदि उनके साथ नहीं तो मेरे साथ बहस करिए. मैं भी एक गुजराती हूं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में बात करने की बजाय मोदी लोगों का ध्यान सीमा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राष्ट्रीयता की ओर बंटा रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर हमला कर रहे हैं.

पित्रोदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला नहीं है. यह चुनाव भारत के भविष्य को लेकर है. इसके बारे में कि हम किस तरह का देश चाहते हैं.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने प्रस्तावित न्याय योजना को मनरेगा के समान बताते हुए कहा कि न्यूनतम आय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पांच वर्षों में 10 करोड़ नौकरियां मुहैया कराने के अपने वादे में असफल रही, इसके बजाय 24 लाख सरकारी पद रिक्त हैं. उन्होंने कहा, 'वह 100 स्मार्ट शहरों के वादे पर भी विफल रही. उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया लेकिन यह कम हो गई है. पित्रोदा ने कहा, देश का कर्ज 50 फीसदी बढ़ गया है. शिक्षा पर बजट कम करके 4.9 प्रतिशत से 3.4 प्रतिशत कर दिया गया है.

चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »