असम के हैलाकांडी में तनाव बरकरार, सोमवार सुबह तक कर्फ्यू बढ़ाया गया

असम के हैलाकांडी जिले में शुक्रवार को हुई साम्प्रदायिक झड़प के बाद तनाव अभी भी बरकरार है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने हैलाकांडी में शुक्रवार से लागू कर्फ्यू को सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया.

Advertisement
असम के हैलाकांडी में तनाव बरकरार (फोटो- एएनआई) असम के हैलाकांडी में तनाव बरकरार (फोटो- एएनआई)

aajtak.in

  • हैलाकांडी,
  • 12 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

असम के हैलाकांडी जिले में शुक्रवार को हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद तनाव अभी भी बरकरार है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने हैलाकांडी में शुक्रवार से लागू कर्फ्यू को सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया. शनिवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. बता दें कि शुक्रवार को हैलाकांडी में साम्प्रदायिक झड़प हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत जबकि 14 लोग घायल हो गए थे.

Advertisement

असम सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्फ्यू इसलिए बढ़ाया गया क्योंकि जिला प्रशासन ने जिले में शांति भंग होने की आशंका जताई है. हालांकि इसमें कहा गया है कि शुक्रवार रात से अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई. इससे पहले के आदेश के अनुसार कर्फ्यू रविवार सुबह सात बजे खत्म होना था.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर यहां जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया. जल्ली ने कहा कि सीआरपीएफ और असम राइफल के कर्मियों की तैनाती के साथ ही हालात काबू में कर लिए गए हैं.

गौरतलब है कि हैलाकांडी जिले में शुक्रवार को हुई साम्प्रदायिक हिंसा में एक आदमी की मौत जबकि 14 लोग घायल हो गए. हिंसा के दौरान उग्र हुए लोगों ने कारों, बाइकों और दुकानों को आगे के हवाले कर दिया. इलाके में कई राउंड फायरिंग होने की खबर है.   

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस हिंसा की तस्वीरें साझा की हैं. @imMAK02 नाम के एक यूजर ने हैलाकांडी साम्प्रदायिक झड़प से जुड़ीं तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया. इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झड़प के दौरान हैलाकांडी जिले में क्या हालात रहे होंगे.

इन तस्वीरों में साफ देखा कि हिंसा ग्रसित इलाके में दुकानों का सामान सड़कों पर बाहर फेंका पड़ा है. सड़कें और गलियां पत्थरों-ईंटों के टुकड़ों से पटी पड़ी हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement