प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई तो कोरोना-सेंसेक्स पर भी बोल दें PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस और सेंसेक्स पर बोलना चाहिए.

Advertisement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो-PTI) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो-PTI)

आनंद पटेल

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

  • प्रियंका गांधी वाड्रा ने PM मोदी पर साधा निशाना
  • कांग्रेस बोली- अर्थव्यवस्था को कोरोना हो गया

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है. भारत में खबर लिखे जाने तक 73 केस सामने आ चुके हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते केस और शेयर बाजार में बड़ी गिरावट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई तो प्रधानमंत्री को इस विषय पर बोलना चाहिए.

Advertisement

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'सेंसेक्स धड़ाम से गिर चुका है. WHO ने कोरोना वायरस को महामारी करार दिया है. लोगों में अफरातफरी मची है. PR स्टंट में कुशल प्रधानमंत्री जी को अगर चुनी हुई सरकार गिराने से फुर्सत मिल गई हो तो देश के लिए जरूरी इस विषय पर भी बोल दें.'

वहीं, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आजादी के बाद से निवेशकों के लिए सबसे खराब दिन है. एक दिन में 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. यह आम आदमी का पैसा है, जिन्होंने म्यूचुअल फंड या अन्य शेयरों में निवेश किया है. अर्थववस्था को कोरोना वायरस हो गया.

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम अपर्याप्त हैं. सरकार के पास रोकथाम की रणनीति नहीं है. हैंड सैनिटाइजर और मास्क की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है. अस्पतालों में सैनिटाइजर और मास्क नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »