राहुल के बाद सोनिया ने भी कांग्रेस अध्यक्ष का नाम सुझाने से किया इनकार

राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की कमान किसके हाथों में दी जाए इसको लेकर मंथन जारी है. इस बीच पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नए या प्रोविजनल अध्यक्ष पद का नाम सुझाने से किया इनकार कर दिया है.

Advertisement
अध्यक्ष चुनने में नहीं होगी गांधी परिवार की भूमिका (फोटो- राहुल गांधी, सोनिया गांधी-IANS) अध्यक्ष चुनने में नहीं होगी गांधी परिवार की भूमिका (फोटो- राहुल गांधी, सोनिया गांधी-IANS)

कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ने पार्टी के लिए अंतरिम अध्यक्ष का नाम भी सुझाने से इनकार कर दिया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का नाम सुनाने की मांग करते रहे लेकिन दोनों नेताओं ने कोई भी फैसला करने से मना कर दिया.

Advertisement

जब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सोनिया गांधी से अंतरिम अध्यक्ष  के चयन के संबंध में पूछा तो उन्होंने भी राहुल गांधी की तरह नाम सुझाने इनकार करते हुए कहा कि पार्टी के नेता खुद ही अंतरिम अध्यक्ष का चुनाव करें. सोनिया गांधी ने कहा कि आप लोग अंतरिम अध्यक्ष का चुनाव करें, हमारा पार्टी के प्रति सहयोगात्मक रवैया बना रहेगा.

राहुल गांधी ने भी कहा था कि आप लोग गांधी परिवार से बाहर खुद ही पार्टी के लिए अंतरिम अध्यक्ष का चुनाव करें.

अध्यक्ष चुनने में नहीं होगी गांधी परिवार की भूमिका

सोनिया गांधी ने नेताओं के लगातार पूछने पर यही कहा कि अगर हमने किसी नेता का नाम सुझाया तो इल्जाम लगेगा कि गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर अपनी कठपुतली बैठाना चाहता है.

राहुल गांधी के इस्तीफे के सार्वजनिक होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी की मजबूरी है कि अध्यक्ष चुने जाने तक किसी को अंतरिम अध्यक्ष के पद नामित किया जाए. पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के नाम पर भी अभी अटकलें ही लगाई जा रही हैं, पार्टी में कोई चेहरा अभी दिख नहीं रहा है. ऐसे में कांग्रेस नेताओं की परेशानी बढ़ गई है, वो किसी एक नाम पर अब तक पहुंच नहीं पा रहे हैं.

Advertisement

दलित चेहरा हो सकता है पार्टी अध्यक्ष

पार्टी सूत्रों का कहना है कि किसी दलित नेता को अंतरिम अध्यक्ष बनाया जा सकता है. इस हिसाब से मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खडगे, सुशील कुमार शिंदे और कुमारी शैलजा के नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है. ओबीसी नेताओं में अशोक गहलोत के नाम पर भी विचार किया जा सकता है.

इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं, हालांकि उनसे जब सवाल किया गया तो वोरा ने इनकार कर दिया. वहीं ऐसी भी चर्चा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पार्टी प्रमुख बनाया जा सकता है.

हालांकि पार्टी में ही उनकी उम्र पर भी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में किसी एक नतीजे पर फिलहाल नहीं पहुंचा जा सकता. कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के पद पर अभी भी संदेह बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »