राजीव गांधी की 75वीं जयंती समारोह में बजी धुन, मन लगा फकीरी में...

राहुल गांधी बिना देरी किए सबसे पहले खड़े हुए और बैंड के साथ गुनगुनाए. इसके बाद बाकी नेताओं ने भी उनका साथ निभाया. इस दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल, गुलाम नबी आजाद को भी आनंद लेते देखा गया.

Advertisement
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

दिल्ली में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती समारोह में कांग्रेस के नेता अलग ही अंदाज में नजर आए. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और तमाम नेताओं के संबोधन के बाद कार्यक्रम के अंत में पार्टी के नेताओं ने गाना गाया. दरअसल, कार्यक्रम के अंत में कबीरा कैफे बैंड ने परफॉर्म किया और मन लगा फकीरी में गाना गाया. बैंड के गायकों ने कांग्रेस नेताओं को भी शामिल होने को कहा. बैंड की इस मांग को सबसे पहले कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राहुल गांधी ने पूरा किया.

Advertisement

राहुल बिना देरी किए सबसे पहले खड़े हुए और बैंड के साथ गुनगुनाए. इसके बाद बाकी नेताओं ने भी उनका साथ निभाया. इस दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल, गुलाम नबी आजाद को भी आनंद लेते देखा गया.

एक ओर जहां दिनभर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम खबरों में रहे तो वहीं कांग्रेस ने तनाव को कम करने के लिए एक अनूठा तरीका खोजा. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुस्कुराते हुए गायकों का भरपूर साथ दिया.

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी विशाल बहुमत से जीत कर आए थे लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल लोगों को डराने धमकाने के लिए नहीं किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने (राजीव गांधी) प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »