सोशल मीडिया पर नकेल कसने के लिए दिग्विजय सिंह ने अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फेक न्यूज और ट्रोलिंग को गंभीर समस्या बताते हुए सोशल मीडिया के लिए कड़े कानूनों की मांग की है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

Advertisement
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 05 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सोशल मीडिया को लेकर कड़े कानून लाने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया नफरत और हिंसा फैला रहा है, इसलिए इस पर नकेल कसने की जरूरत है. पत्र के जरिए उन्होंने फिर आरएसएस पर  निशाना साधा. पत्र में लिखा है कि  'कश्मीरियों को राष्ट्र विरोधी बोलने वालों को आरएसएस से सम्बंधित 'इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र' सम्मानित करता है.

Advertisement

दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से सोशल मीडिया साइट्स के लिए कड़े कानून बनाने की मांग की. दिग्विजय ने गृहमंत्री से सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ाने वालों के लिए कड़ी सजा वाले कानून की भी जरूरत बताई.

दिग्विजय सिंह इससे पहले राज्यसभा में फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी खबरें फैलाने और ट्रोल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित फेक न्यूज ही सांप्रदायिक हिंसा का कारण बन जाता है. फेक न्यूज को ट्विटर पर फैलाने वालों को बड़े लोग भी फॉलो करते हैं. दिग्विजय ने कहा कि लोग ट्विटर पर जहरीली भाषा का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे लोगों पर नकेल कसने की जरूरत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »