कोयला घोटाला: रुंगटा ब्रदर्स को 4 साल की सजा, JIPL पर 25 लाख का जुर्माना

कोयला घोटाले मामले में दोषी ठहराए गए रुंगटा ब्रदर्स को सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को चार साल जेल की सजा सुनाई. सीबीआई कोर्ट ने कोल ब्लॉक आवंटित करने वाली झारखंड इस्पात प्रा. लि. (JIPL) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

Advertisement
कोयला घोटाला केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला कोयला घोटाला केस में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

रोहित गुप्ता / अनुषा सोनी

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

कोयला घोटाले मामले में दोषी ठहराए गए रुंगटा ब्रदर्स को सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को चार साल जेल की सजा सुनाई. दोनों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

JIPL पर 25 लाख का जुर्माना
सीबीआई कोर्ट ने कोल ब्लॉक आवंटित करने वाली झारखंड इस्पात प्रा. लि. (JIPL) पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. सीबीआई कोर्ट ने JIPL के डायरेक्टरों को 28 मार्च को दोषी ठहराया था. दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था.

Advertisement

रुंगटा ब्रदर्स पर लगाईं ये धाराएं
पिछले साल दोनों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए थे. 21 मार्च 2015 को कोर्ट ने आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश रचने), धारा 420 (धोखाधड़ी), धारा 467 (सुरक्षा में जालसाजी), धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से साजिश रचना), धारा 471 (फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल) के तहत आरोपी बनाया था.

आरोपियों ने सीबीआई पर लगाया था आरोप
सीबीआई ने आरोप लगाया था कि झारखंड इस्पात प्रा. लि. (JIPL) को तीन अन्य फर्मों के साथ आवंटित किए गए थे. इसके लिए जो दस्तवाजे सौंपे गए थे वो फर्जी थे. सभी आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि सीबीआई उन्हें बिना वजह फंसा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »