हिंदू नहीं...मुस्लिम करते हैं इस हनुमान मंदिर में पूजा, जानिए क्या है वजह?

हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा अक्सर सुर्खियों में रहता है. लेकिन कई खबरें ऐसी आती हैं जो इससे ऊपर होती हैं. ऐसी ही एक खबर पश्चिम बंगाल से आई है. यहां के एक हनुमान मंदिर में पूजा मुस्लिम समुदाय द्वारा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी.....

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुजाता मेहरा

  • बर्दवान,
  • 25 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

हर धर्म का पूजा-अर्चना का अलग-अलग नियम है. हिंदू धर्म के लोग पूजा करने के लिए मंदिरों में जाते हैं. जबकि मुसलमान नमाज के लिए मस्जिदों में जाते हैं. लेकिन देश में कुछ ऐसे मंदिर भी हैं, जहां हिंदू और मुस्लिम सभी एक साथ प्रार्थना करते हैं. इन्हीं मंदिरों में एक है पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिला स्थित हनुमान मंदिर. इस मंदिर में पूजा की जिम्मेदारी मुस्लिम धर्म के लोग संभालते हैं. पिछले कुछ वर्षों से ऐसा ही होता आ रहा है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर इसके पीछे की कहानी क्या है?

Advertisement

मेहर अली ने की थी मंदिर की स्थापना


जानकारी के मुताबिक पूर्व बर्धमान जिले के मेमारी के तकतीपुर में स्थित इस मंदिर की स्थापना इलाके के रहने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति मेहर अली ने की थी. इस मंदिर में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को नियमित रूप से पूजा की जाती है. इसके अलावा यहां पर दैनिक सेवा भी की जाती है. साथ ही हर साल इस दिन हनुमान मंदिर में धूमधाम से उत्सव भी मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: बंगाल: दुर्गा पूजा के लिए ममता सरकार की सौगात, क्लबों को मिलने वाले अनुदान में 15000 की बढ़ोतरी

इस वजह से मुस्लिम को दी गई है पूजा जिम्मेदारी


जानकारी के मुताबकि 5 साल पहले पूर्व बर्धमान जिला स्थित मेमारी थाने के तकतीपुर गांव में हनुमान नामक एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हनुमान का हिंदू, रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया. इसके बाद मेहर अली की पहल पर वहां बजरंगबली का मंदिर बनाया गया. जिसके बाद से पूजा की जिम्मेदारी मेहर अली संभाल रहे हैं.

Advertisement

इस इलाके में मुस्लिम समुदाय की बहुलता है. लेकिन धार्मिक मतभेद भुलाकर सभी समुदाय के लोग बजरंगबली की पूजा में शामिल होते हैं. मेहर अली ने बताया कि इस मंदिर में हिंदू और मुस्लिम धर्म के लोग शामिल होते हैं. मंदिर की पूजा मुस्लिमों को दी गई है. मंदिर के दैनिक सेवा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. वहीं, मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लोग दूर-दूर से भी आते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »