हथियार लहराने वाले प्रणव कुमार चैम्पियन पर कार्रवाई, BJP से 6 साल के लिए बर्खास्त

उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. प्रणव सिंह चैंपियन का राजनीतिक सफर विवादों से भरा रहा है.

Advertisement
कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन (फोटो- ANI) कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन (फोटो- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद से मुश्किल में फंसे उत्तराखंड के हरिद्वार के खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. प्रणव सिंह चैंपियन का राजनीतिक सफर विवादों से भरा रहा है.

इससे पहले उन्हें एक पत्रकार को धमकी देने के आरोप में बीजेपी से बाहर किया गया था. हाल ही में चैम्पियन के तीन हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे. इसके साथ ही मामले को लेकर हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन को नोटिस जारी कर हथियार लहराने के मामले में जवाब मांगा था.

Advertisement

क्या है पूरा मामला

प्रणव चैंपियन का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे में धूत होकर बंदूक लहराते हुए डांस कर रहे थे. वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की सिफारिश की थी. प्रणव सिंह चैम्पियन के वायरल वीडियो की बीजेपी ने कड़ी आलोचना भी की थी.

प्रणव सिंह चैम्पियन ने वायरल वीडियो पर कहा था कि नशे में ऐसा हो जाता है. आजतक से बातचीत करते हुए प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा था कि गाली देने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर हम क्षमा चाहते हैं. उस वक्त हम शराब पिए हुए थे, इसलिए नशे में भी ऐसा हो जाता है. बीजेपी विधायक ने कहा कि यह वीडियो एडिट किया गया है. साथ ही अपने किए पर विधायक को जरा भी अफसोस नहीं है. कुंवर सिंह ने कहा कि मेरा डांस करना कोई जुर्म नहीं है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »