BJP नेशनल काउंसिल की बैठक में सुरक्षा नीति पर हो सकता है बदलाव, 1700 नेता ले रहे भाग

हाल के उरी टेरर अटैक और कश्मीर में बीते दिनों के घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रीय परिषद में बीजेपी मंथन कर सकती है. शनिवार और रविवार को पीएम मोदी बैठक में हिस्सा लेंगे.

Advertisement
शनिवार और रविवार को पीएम मोदी बैठक में हिस्सा लेंगे शनिवार और रविवार को पीएम मोदी बैठक में हिस्सा लेंगे

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

कोझीकोड में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में उरी हमले को लेकर चर्चा हो सकती है. इस दौरान भारत की सुरक्षा और विदेश नीति पर सरकार नया रूप अख्तियार कर सकती है. राष्ट्रीय परिषद बीजेपी की सबसे बड़ी डिसिजन मेकिंग बॉडी है. बैठक में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व सहित 1700 नेता शामिल हो रहे हैं.

Advertisement

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले ही कोझीकोड पहुंच चुके थे. नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम तक वहां पहुंचेंगे. हाल के अटैक और कश्मीर में बीते दिनों के घटनाक्रम को लेकर राष्ट्रीय परिषद में बीजेपी मंथन कर सकती है. शनिवार और रविवार को पीएम मोदी बैठक में हिस्सा लेंगे.

अमित शाह का हुआ जोरदार स्वागत
कोझीकोड में अमित शाह के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. तीन दिनों की बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी केंद्रीय मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद और बीजेपी के सभी विधायक शामिल होंगे. बीजेपी जनसंघ के अध्यक्ष रहे दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मना रही है. इस बैठक में दीनदयाल उपाध्याय के गरीबों के विकास के एजेंडा को आगे बढ़ाने पर भी बात होगी.

Advertisement

कोझीकोड में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
उरी में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र के भाषण के बाद सरकार और बीजेपी ने पाकिस्तान पर तेज कर दिया है. इसलिए 24 सितंबर को कोझीकोड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पर सबकी नजरें रहेंगी कि वे उरी में हुए हमले और पाकिस्तान पर क्या कहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »