BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमित शाह बोले- जबरदस्त जीतेंगे 2019, राहुल पर किया वार

आगामी विधानसभा चुनावों के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिए आयोजित बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में पार्टी पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी. वहीं उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की भी निंदा की.

Advertisement
मोदी-शाह बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोदी-शाह बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में

आदित्य बिड़वई / अशोक सिंघल / हिमांशु मिश्रा

  • ,
  • 25 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

आगामी विधानसभा चुनावों के साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का खाका तैयार करने के लिए आयोजित बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2019 में पार्टी पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेगी. वहीं उन्होंने केरल और पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की भी निंदा की.

ओबीसी आरक्षण के पक्ष में पार्टी

Advertisement

बीजेपी कार्यकारिणी के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि डोकलाम मुद्दे पर सरकार का जो रुख रहा, उसको लेकर पीएम को धन्यवाद दिया गया है. सरकार की अंतरराष्ट्रीय कूटनीति एक सफलता है, बुलेट ट्रेन एक बड़ी उपलब्धि है. गडकरी ने कहा कि केरल में 14 महीने में 14 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है, पत्रकारों पर हो रहे हमलों की भी बैठक में चर्चा हुई.

नितिन गडकरी ने बताया कि हमारी पार्टी ओबीसी आरक्षण के पक्ष में है, जिन लोगों के पास रोटी-कपड़ा-मकान नहीं है उन्हें हम देवता मानते हैं. न्यू इंडिया के सपने को साकार करना है, उन्होंने कहा कि पार्टी इस सपने को साकार करने के लिए काम करेगी.

केरल में पदयात्रा करेंगे शाह

पीयूष गोयल ने कार्यकारिणी बैठक के बारे मीडिया को बताते हुए कहा, 'केरल और बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा की निंदा करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिंसा से बीजेपी का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अमित शाह ने कहा कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना भी फैलाए, भाजपा का कमल उतना ही ज़्यादा निखार के आएगा. इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 3-17 अक्टूबर तक केरल में पदयात्रा करेंगे.'

Advertisement

अमित शाह ने इस बैठक में कहा, 'देखते जाइए, 2019 की जीत पहले से भी बड़ी होगी. उन्होंने कहा कि भारत का हर नागरिक चाहता है कि देश गंदगी, गरीबी, तुष्टीकरण की राजनीति आदि से मुक्त हो.' पीयूष गोयल ने अमित शाह के हवाले से बताया, 'पीएम मोदी की जनकल्याण योजनाओं की वजह से भारत ही नहीं दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. सरकार की विभन्न जनकल्याण योजनाओं की बदौलत लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है. हमने दो करोड़ महिलाओं का मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिया. 7.5 करोड़ लोगों का मुद्रा योजना का लाभ मिल रहा है. हम न्यू इंडिया के मॉडल पर काम कर रहे हैं, जहां गरीबी हटाने, युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर जोर होगा.'

वहीं राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि वह भारत की गरिमा को धूमिल कर हैं. वंशवाद कांग्रेस की संस्कृति है. अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी जिस तरह की तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, उसे देश की जनता नकारती है. भाजपा पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेन्स पर विश्वास करती है. राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिसमे सबकी चिंता होनी चाहिए.'

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह,  गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवानी समेत तमाम वरिष्ठ नेता बैठक में पहुंचे.

Advertisement

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कार्यक्रम के अंत में बैठक को संबोधित करेंगे. जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियां सरकार द्वारा किए गए काम और आगे की दशा-दिशा तय होगी.

बैठक में आर्थिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे. आर्थिक प्रस्ताव में नोटबंदी और जीएसटी का खास तौर से जिक्र होगा कि किस ढंग से जीएसटी और नोटबंदी के चलते देश की जनता को फायदा हुआ है.

बैठक के अंत में शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे. जिसमें साफ तौर से मोदी सरकार की नीतियां उनके काम जनता तक पहुंचाने की बात तो करेंगे ही साथ ही आगे का रोड मैप नेताओं को बताएंगे.

रोहिंग्या और जीएसटी पर भी होगी चर्चा

इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में सभी सांसदों, विधायकों, पार्षदों और प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों समेत 2000 नेताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया है. बैठक में चुनाव की रणनीति के अलावा रोहिंग्याओं मुसलमानों, जीएसटी, नोटबंदी पर चर्चा होगी. दरअसल, इन सभी मुद्दों पर सरकार को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »