बीजेडी MLA ने कहा- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुझे जबरदस्ती पहनाए भगवा कपड़े

रविवार को प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में शामिल होने जा रहे बीजेडी विधायक प्रमोद कुमार मलिक ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने उन्हें जबरदस्ती भगवा कपड़े पहनाए.

Advertisement
बीजेडी विधायक प्रमोद कुमार मलिक बीजेडी विधायक प्रमोद कुमार मलिक

सबा नाज़

  • भुवनेश्वर,
  • 10 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

बीजेडी विधायक प्रमोद कुमार मलिक ने आरोप लगाया है कि जब रविवार को वह प्रधानमंत्री की सार्वजनिक सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो बीजेपी के समर्थकों ने उन्हें भगवा कपड़े पहनने के लिए मजबूर किया.

मलिक का कटक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें चलने के दौरान पहनने को बीजेपी समर्थकों ने मजबूर किया.

Advertisement

विधायक को गाड़ी रोक कर पीटा
मलिक ने आरोप लगाया कि जब वह सभा में शामिल होने के लिए पारादीप जा रहे थे तो ने उनके वाहन का रास्ता रोका और उन्हें पीटा. निआली के विधायक ने कहा कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें बचाया.

बीजेपी ने आरोपों को खारिज किया
बीजेपी के प्रवक्ता सजन शर्मा ने कहा कि को भगवा पोशाक पहनने के लिए मजबूर नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि मलिक ने प्रधानमंत्री को खुश करने के लिए भगवा टोपी पहनी हो सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement