भूटान सरकार अपने देश में भी लागू करेगी RuPay कार्ड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

RuPay card in Bhutan तीन दिवसीय यात्रा पर आए भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान मोदी ने कहा कि भारत, भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में 4500 करोड़ का योगदान देगा.

Advertisement
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-PIB) भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-PIB)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने भूटान की पंचवर्षीय विकास योजना सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भूटान के विकास में भारत हमेशा की तरह एक भरोसेमंद मित्र और साझेदार की भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि भारत, भूटान की 12वीं पंचवर्षीय योजना में 4500 करोड़ का योगदान देगा. यह योगदान भूटान के आर्थिक विकास में मदद करेगा.

Advertisement

मोदी ने कहा कि मुलाकात के दौरान हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में सहयोग की समीक्षा की गई. मांगदेचू प्रोजेक्ट पर काम पूरा होने वाला है. हम दोनों सभी प्रोजेक्ट्स को और अधिक गति देना चाहते हैं. इसरो द्वारा बनाया जा रहा ग्राउंड स्टेशन का प्रोजेक्ट जल्दी पूरा होने वाला है. भूटान सरकार अपने देश में RuPay कार्ड को लागू करेगी.

बता दें, भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. तीन दिवसीय इस यात्रा के पहले दिन भूटानी पीएम ने विदेश सचिव विजय गोखले से मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की.

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया था, 'पुरानी प्रगाढ़ मित्रता. भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्टर लोतेय शेरिंग का केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल ने स्वागत किया. वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्योते पर तीन दिन की भारत यात्रा पर आए हैं. भारत और भूटान आपस में राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरा होने का जश्न मना रहे हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »