बुजुर्ग मर जाएं कोई बात नहीं, बच्चों को लगनी चाहिए थी वैक्सीन, बोले राजस्थान के मंत्री

मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि आप लोगों को पता है कि वैक्सीन किसे लगाई जाती है. आज तक अपने देश में वैक्सीन तो बच्चों को ही लगती रही है. ये बुजुर्गों को वैक्सीन कहां लगती है.

Advertisement
राजस्थान सरकार के मंत्री बीडी कल्ला (फाइल फोटोः फेसबुक) राजस्थान सरकार के मंत्री बीडी कल्ला (फाइल फोटोः फेसबुक)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 12 जून 2021,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST
  • बीडी कल्ला ने दिया हास्यास्पद बयान
  • कहा- बुजुर्गों को कहां लगती है वैक्सीन

कोरोना वायरस की महामारी के दौर में राजनेताओं ने भी खूब ज्ञान दिए. कोई गोमूत्र से कोरोना भगाने का दावा कर रहा था तो कोई दूसरी तरकीब बता रहा था. कोरोना को लेकर बेतुका बयान देने वाले नेताओं की सूची में अब राजस्थान सरकार के एक मंत्री का नाम भी शामिल हो गया है. राजस्थान सरकार के ऊर्जा और जल मंत्री बीडी कल्ला ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर ज्ञान दिया है.

Advertisement

राजस्थान के ऊर्जा और जल मंत्री बीडी कल्ला ने वैक्सीनेशन को लेकर नया ही ज्ञान दिया है. मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि आप लोगों को पता है कि वैक्सीन किसे लगाई जाती है. आज तक अपने देश में वैक्सीन तो बच्चों को ही लगती रही है. ये बुजुर्गों को वैक्सीन कहां लगती है. उन्होंने कहा कि कोरोना में भी सबसे पहले बच्चों को ही वैक्सीन लगाई जाती क्योंकि बच्चों को बचाना जरूरी होता है.

कल्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की वैक्सीन बुजुर्गों को लगवाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि मैंने खुद बुजुर्गों को यह कहते सुना है कि हम तो ऐसे ही 80-85 साल के हो गए हैं. हम कोरोना से मर जाएं तो कोई बात नहीं, पहले हमारे बच्चों को टीका लगाया जाए. मंत्रीजी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने वैक्सीनेशन पॉलिसी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की वैक्सीन नीति गलत है. वैक्सीन आई तो सबसे पहले टीका बच्चों को लगाना चाहिए लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा नहीं किया जिसकी वजह से सारी समस्या आई है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार के मंत्री बीडी कल्ला का बयान ट्वीट करते हुए उनपर तंज कसा है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीडी कल्ला के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि वैक्सीनको लेकर कांग्रेस के नेताओं का हास्यास्पद ज्ञान और बयान सुन लीजिए. वैक्सीन पॉलिटिक्स से कांग्रेस अब क्लाउन पॉलिटिक्स पर आ गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »