राजस्थान: टोंक में ट्रेलर ने क्रूजर गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 8 लोगों की मौत

सदर पुलिस थाने के पास ट्रेलर ने क्रूजर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में क्रूजर सवार आठ लोगों को मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शरत कुमार

  • टोंक,
  • 27 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

राजस्थान के टोंक में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. सदर पुलिस थाने के पास ट्रेलर ने क्रूजर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में क्रूजर सवार आठ लोगों को मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनको जयपुर रेफर कर दिया गया है. मौके पर डीएम और एसपी समेत पूरा प्रशासन पहुंच गया है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, क्रूजर सवार लोग खाटू श्याम जी से लौट रहे थे. ये सभी मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी है. मृतक में चार पुरूष, दो महिलायें और दो बच्चे शामिल हैं. मृतक-श्याम सोनी 48,रामबाबू सोनी 37,ललित सोनी 24,नयन सोनी 15,अक्षिता सोनी 6,ममता सोनी 29,बबली ऊर्फ संतोष सोनी 32,अक्षत सोनी 7. लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »