राजस्थान में दर्दनाक हादसा, रामदेवरा दर्शन करने आ रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत हो गई.  सभी लोग रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 11 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:59 PM IST

  • जैसलमेर में दर्दनाक सड़क हादसा
  • बस से टकराकर गाड़ी पलटी, 7 की मौत
  • मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल

राजस्थान के जैसलमेर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां रामदेवरा मंदिर में दर्शन करने आ रहे 7 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई. जोधपुर के आसोप से परिवार रामदेवरा दर्शन करने के लिए आ रहा था.

रास्ते में ही इनकी सफारी गाड़ी की राजस्थान लोक परिवहन की बस से भिड़ंत हो गई. जिसमें परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल है.

Advertisement

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement