जयपुर से PM का चुनावी अभियान, 2.38 लाख लाभार्थियों से भी मिलेंगे

राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को जयपुर जा रहे हैं. पीएम यहां पर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले 2 लाख 38 हजार लाभार्थियों से मिलेंगे.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

मोनिका गुप्ता / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 28 जून 2018,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

राजस्थान में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को जयपुर जा रहे हैं. पीएम यहां पर राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले 2 लाख 38 हजार लाभार्थियों से मिलेंगे.

इसके अलावा पीएम जयपुर में स्मार्ट सिटी योजना का भी अवलोकन करेंगे. राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जिस तरह से अमित शाह और वसुंधरा राजे में ठनी हुई है उसे देखते हुए नरेंद्र मोदी की जयपुर यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Advertisement

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वसुंधरा राजे ने राजस्थान के सभी सांसद, विधायक, मंत्री, बोर्ड और आयोग अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई. उन्होंने मीटिंग बुलाकर सभी को यह जिम्मेदारी दी है कि अपने अपने इलाके से ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने वाले लोगों को लेकर जयपुर की सभा में पहुंचे.

साथ ही कलेक्टर को निर्देश दिए गए हैं, राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का जिन लोगों को लाभ पहुंचा है. उन्हें चिन्हित करके रसद अधिकारी को उनकी सूची सौंपें और रसद अधिकारी उन्हें लेकर जयपुर जाएंगे.

जिस तरह से पिछली बार झुंझुनू में प्रधानमंत्री की सभा में हंगामा हुआ था उसे देखते हुए यह भी तय किया गया है कि जिन लोगों को लाभ मिला है उनके बारे में यह पता कर लिया जाए कि वह कहीं कांग्रेस या दूसरे दलों के समर्थक तो नहीं है. इस बार राज्य सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने इलाके से आने वाले लोगों के बीच में ही बैठें. आगे की कतार में कोई भी नेता नहीं बैठेगा ताकि कोई भी तरह सभा में हंगामा नहीं कर सके.

Advertisement

माना जा रहा है कि जयपुर की रैली से राजस्थान में विधानसभा चुनाव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. लिहाजा कांग्रेस भी मोदी की यात्रा को देखते हुए अभी से हमलावर हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि प्रधानमंत्री को उन लोगों से मिलना चाहिए जिन लोगों को वसुंधरा सरकार की और मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है. तभी जाकर लोगों का भला हो सकता है. वहीं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भी वसुंधरा राजे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को गुमराह करके जयपुर बुला रही हैं ताकि उन दोनों के बीच जो खराब संबंध हैं. उसे ठीक किया जाए. अधिकारियों को जबरन भीड़ लाने के लिए टारगेट दिया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »