राजस्थान में दलित समाज ने दिखाई ताकत, बीजेपी को दी चेतावनी

राजस्थान के नागौर में दलित समाज ने बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.वहीं इस समाज ने तीसरे मोर्चे को समर्थन का एलान भी किया है.

Advertisement
राजस्थान में दलित समाज ने दिखाई ताकत राजस्थान में दलित समाज ने दिखाई ताकत

दीपक कुमार / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 24 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

राजस्थान के नागौर में दलित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अपनी ताकत का अहसास कराया है. दरअसल, बीते 46 दिनों से अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के बैनर तले यहां के दलित समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे. लेकिन सरकार और प्रशासन की अनदेखी से नाराज हैं. यही वजह है कि सोमवार को बड़ी संख्या में डीडवाना तहसील के नुआ गांव में एकत्र हुए.

Advertisement

अंबेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्‍य दलित नेताओं ने हुंकार भरी. इस दौरान आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देकर तीसरे मोर्चे को वोट देने का एलान किया. उन्‍होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी अनदेखी भारी पड़ेगी और आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में दलित समाज भाजपा को सबक सिखा कर रहेगा.

बता दें कि के नेतृत्व में अनशन में 3 दर्जन लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे. उन्होंने सोमवार को भूख हड़ताल तो समाप्त कर दी लेकिन विद्या गौतम सिर्फ पानी-जूस ओर दूध जैसे तरल पदार्थ के सहारे अब अनशन पर रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव तक इन का अनशन जारी रहेगा. यही नहीं, गौतम गांव- गांव घूमकर दलित समाज को संगठित करने का भी काम करेंगे.

हजारों की संख्या में जुटे दलितों की सभा में तीसरा मोर्चा बनाने में जुटे निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे. बेनीवाल ने यहां पहुंचकर तीसरे मोर्चे के लिए समर्थन मांगा और दलितों के हक के लिए लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया.

Advertisement

उन्‍होंने सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य की सरकारें गरीब दलित और पिछड़े वर्ग के लिए अब तक कुछ भी नहीं कर पाई है. उन्‍होंने आगे कहा कि ये सरकार पिछड़े वर्ग के लोगों को दबाने का प्रयास कर रही है. बता दें कि दलित समाज के भूख हड़ताल और धरने में हजारों की संख्‍या में लोग पहुंचे. इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement