राजस्थान में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति, पुलिस को आरोपियों की तलाश

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने मूर्ति को तोड़कर उसका एक हिस्सा पास में ही कचरे में फेंक दिया. पुलिस ने बाद में मूर्ति को थाने में भिजवाया और बाकी हिस्से को कपड़े से ढक दिया गया था.

Advertisement
राजस्थान में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति राजस्थान में तोड़ी गई गांधी की मूर्ति

मोहित ग्रोवर

  • राजसमंद,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

राजस्थान के राजसमंद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है. राजसमंद के धर्मनगरी इलाके में नाथद्वारा तहसील रोड पर मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को तोड़कर खंडित किया. स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया.

बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने मूर्ति को तोड़कर उसका एक हिस्सा पास में ही कचरे में फेंक दिया. पुलिस ने बाद में मूर्ति को थाने में भिजवाया और बाकी हिस्से को कपड़े से ढक दिया गया था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि पिछले कुछ समय में देशभर में मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं बड़ी हैं.   

Advertisement

हाल ही में उत्तर प्रदेश के इलाके में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने का मामला सामने आया था. इससे पहले केरल के कन्नूर में भी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था. कन्नूर के थालिपरंबा इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने गांधी मूर्ति के चश्मे को तोड़ दिया था, मूर्ति तोड़ने के बाद उपद्रवी फरार हो गए हैं.

त्रिपुरा में तोड़ी गई थी लेनिन की मूर्ति

आपको बता दें कि गत 3 मार्च को चुनावी नतीजे आने के बाद त्रिपुरा के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. आरोप है कि बीजेपी समर्थकों ने साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविज़न में बुलडोज़र की मदद से रूसी क्रांति के नायक व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया था.

के अलावा तमिलनाडु में पेरियार और पश्चिम बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »