कोटा बच्चों की मौत: स्वास्थ्य मंत्री ने आंकड़ों से दिया CM योगी को जवाब

कोटा में बच्चों की मौत के मामले में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने आ गए हैं. सीएम योगी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा.

Advertisement
आमने-सामने आए राजस्थान के स्वास्थ्य़ मंत्री और सीएम योगी आमने-सामने आए राजस्थान के स्वास्थ्य़ मंत्री और सीएम योगी

aajtak.in

  • ,
  • 03 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

  • मुख्यमंत्री योगी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा
  • बच्चों की मृत्यु चिंता का विषय-राजस्थान के स्वास्थ मंत्री

कोटा में बच्चों की मौत के मामले में राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने आ गए हैं. सीएम योगी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा. इसके बाद राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा, 'राजनीति करना और झूठे आरोप लगाना आसान है. एक भी बच्चे की मृत्यु होना हमारे लिए चिंता का विषय है और हम हर संभव प्रयास कर रहे है. योगी जी आप जरा गोरखपुर के अस्पताल पर भी ध्यान दे दीजिए.'

Advertisement

राजस्थान सरकार की रिपोर्ट

राजस्थान सरकार ने गुरुवार को भारत सरकार के की रिपोर्ट जारी की है जिसमें से बताया गया है कि खराब परफॉर्मेंस वाले 10 एनआईसीयू में से 9 भाजपा शासित राज्यों में हैं. इनमें से उत्तर प्रदेश के तीन हैं जिसमें लखनऊ भी शामिल है. बिहार के चार हैं, झारखंड और गुजरात का एक न्यू मेटल आईसीयू है.

उत्तर प्रदेश के अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों की मृत्यु दर 44 है और लखनऊ में 31.6 है. गुजरात के वडोदरा में मृत्यु दर 26 फ़ीसदी है जबकि राजस्थान में मृत्यु दर बेहद कम है. राजस्थान में सबसे ज्यादा मृत्यु कोटा के जेके लोन अस्पताल में बीजेपी शासन के दौरान 2015 में अगस्त महीने में हुई है. 1 महीने में 154 बच्चों की मृत्यु हुई थी और 1 दिन में 12 बच्चे मरे थे.

Advertisement

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विशेष टीम राजस्थान के कोटा स्थित जे.के. लोन हॉस्पिटल जाएगी. इस टीम में जोधपुर एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर, स्वास्थ्य, वित्त और क्षेत्रीय निदेशक शामिल होंगे. इसके अलावा जयपुर से भी विशेषज्ञों को इसमें शामिल किया गया है. कोटा स्थित इस अस्पताल में उपचार के दौरान बीते दिसंबर में लगभग 100 बच्चों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि उन्होंने इस बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की है. उनके मुताबिक, केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को बच्चों के इलाज में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ की एक टीम को भी राजस्थान के लिए रवाना किया गया है, ताकि वहां बच्चों की मौत रोकी जा सके.

डॉ. हर्ष वर्धन ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बताया कि जे.के. लोन हॉस्पिटल को वित्त वर्ष 2019-20 में अग्रिम राशि के तौर पर पर 91 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं. यह राशि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत दी गई है. वहीं कोटा जिले की बात करें तो वित्त वर्ष 2019 -20 के लिए इस जिले को 27 करोड़ 45 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से और अधिक वित्तीय सहायता दिए जाने की पेशकश की है. डॉ. हर्ष वर्धन ने राजस्थान सरकार से कहा कि जरूरत होने पर राजस्थान सरकार वित्तीय सहायता के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज सकती है.

इससे पहले, भाजपा की 4 महिला सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटा स्थित जे.के. लोन अस्पताल का निरीक्षण किया. यहां दिसंबर माह में लगभग 100 बच्चों की मौत पर कई सामाजिक संगठन भी अपनी चिंता सरकार के सामने जाहिर कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »