ट्रैवल एजेंट ने लाखों ठगे… सटोरिये और फाइनेंसर कर रहे थे परेशान, व्यापारी ने किया सुसाइड 

फाजिल्का के व्यापारी कपल बजाज ने कर्ज से परेशान होकर खौफनाक कदम उठा लिया. उसने घर में सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि सटोरियों, फाइनेंसरों और ट्रैवल एजेंटों से परेशान होकर जलालाबाद में व्यापारी ने आत्मघाती कदम उठाया है. घटना के वक्त उसकी पत्नी आश्रम गई थी.

Advertisement
बिजनेसमैन के सुसाइड करने के बाद रोते-बिलखते परिजन. बिजनेसमैन के सुसाइड करने के बाद रोते-बिलखते परिजन.

सुरेंद्र गोयल

  • फाजिल्का,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

जलालाबाद के बजाज स्ट्रीट में रहने वाले कपिल बजाज से उनकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़ के एक ट्रैवल एजेंट ने 16 लाख रुपये की ठगी कर ली. लड़की के विदेश नहीं जाने और कर्ज के जाल में फंसने के बाद व्यापारी कपिल बजाज ने घर में सुसाइड कर लिया. 

बताया जाता है कि मृतक नगर में एक नामी व्यापारी था और उसका जूतों का शोरूम था. वह शूज संगठन का प्रधान भी था. उधर, थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर ट्रैवल एजेंट समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पुलिस ने किया 30 किलोमीटर तक पीछा, फिर पकड़े गए कॉलेज के बाहर फायरिंग करने के 3 आरोपी  

बेटी को विदेश भेजने के नाम पर हुई ठगी 

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि मृतक कपिलदेव बजाज की पत्नी नाजिया बजाज ने पुलिस को अपने बयान दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी शिल्पा बजाज साल 2021 में विदेश जाना चाहती थी. जिसे मेरे परिवार ने जुलाई के पहले सप्ताह में किंगवे इमिग्रेशन एंड ओवरसीज चंडीगढ़ के साथ समन्वयित किया था. 

इसके बाद एजेंट ने 29 जुलाई 2021 को 16 से 17 लाख रुपये शुल्क और सभी शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए. फिर उन्हें उक्त फर्म के मुकुल ढल, उनके भाई साहिल ढल को दिया. इनके पिता ने अन्य लोगों को सभी भुगतान किए. उन्होंने मेरे पति को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही बेटी को विदेश भेज देंगे. मगर, फिर उन्होंने न तो बेटी को विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए. इससे मेरे पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगे.

Advertisement

सट्टेबाज और फाइनेंसर भी कर रहे थे परेशान 

इसी तरह 3-4 लोग जलालाबाद के फाइनेंसर और सट्टेबाजी का कारोबार करने वाले भी मेरे पति को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे. मृतक की पत्नी ने आगे बताया कि वह बाग कॉलोनी आश्रम गई थी और मेरे पति घर में अकेले मौजूद थे. जब वह घर लौटी तो देखा कि पति ने आत्महत्या कर ली है.

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज करने के बाद ट्रैवल एजेंट मुकुल ढल, भाई साहिल ढल और उनके पिता तथा 3-4 फाइनेंसरों और सट्टेबाजों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम के बाद व्यापारी का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »