पंजाब के युवक की US में गोली मारकर हत्या, सीएम अमरिंदर ने की जांच की मांग

पुलिस ने बताया कि सिंह और दो अन्य व्यक्ति अपने-अपने घरों के बाहर खड़े थे कि तभी टोपीनुमा जैकेट पहने एक नकाबपोश शख्श उनके पास आया और उनसे पैसा और फोन छीन लिया. लुटेरे ने भागते वक्त पीड़ितों पर गोली चला दी जिससे संदीप को गोली लग गयी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अनुग्रह मिश्रा

  • न्यूयॉर्क,
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. कुछ दिन पहले ही चार सशस्त्र लुटेरों ने एक अन्य भारतीय छात्र की भी हत्या कर दी थी. स्थानीय चैनल ने पुलिस के हवाले से बताया कि रविवार को मिसिसिपी के जैक्सन शहर में लूटपाट की रिपोर्ट मिली और इस दौरान लुटेरे ने संदीप सिंह के पेट में गोली मार दी.

Advertisement

जालंधर के रहने वाले संदीप सिंह की हत्या पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मामले की निप्षक्ष जांच कराने की मांग की है.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें आशंका है कि कई लूटपाट के लिये जिम्मेदार कुछ व्यक्तियों के एक समूह का इस वारदात से संबंध हो सकता है. पुलिस ने बताया कि सिंह और दो अन्य व्यक्ति अपने-अपने घरों के बाहर खड़े थे कि तभी टोपीनुमा जैकेट पहने एक नकाबपोश शख्श उनके पास आया और उनसे . लुटेरे ने भागते वक्त पीड़ितों पर गोली चला दी जिससे संदीप को गोली लग गयी.

पुलिस ने बताया कि सिंह को मिसिसिपी मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. सिंह करीब चार साल पहले पर्यटन वीजा पर अमेरिका आये थे और बाद में वहां उन्हें गया. संदीप पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे. पुलिसे के मुताबिक संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है, बताया जाता है कि उन्होंने टोपीनुमा जैकेट और दस्ताने पहन रखे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »