नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt amarinder singh) आज मंगलवार शाम दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली पहुंचने पर जब उनके अगले कदम पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी नेता से नहीं मिल रहा, घर खाली करने आया हूं.
पंजाब में एक बार फिर से बदले घटनाक्रम के बीच चंडीगढ़ से राजधानी दिल्ली पहुंचने पर सिद्धू के बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'मैंने कहा था कि सिद्धू स्थिर आदमी नहीं हैं. पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए वह फिट आदमी नहीं हैं. सिद्धू पर जो कुछ कह दिया उसे कोट करें.'
किसी भी नेता से नहीं मिलूंगाः कैप्टन
यहां दिल्ली पर किससे मिलने का कार्यक्रम है, के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'यहां मैं घर जाऊंगा. सामान इकट्ठा करूंगा. और पंजाब जाऊंगा.' उन्होंने यह भी कहा, 'यहां मैं किसी भी राजनीतिक नेता से नहीं मिलूंगा. किसी तरह की राजनीतिक गतिविधि नहीं हूं. मैं कपूरथला हाउस जो सीएम का घर है उसे खाली करने आया हूं.'
पंजाब की अंदरूनी राजनीति में अगर सिद्धू खिलाड़ी हैं तो अमरिंदर सिंह कप्तान हैं: , बीजेपी प्रवक्ता;
मैं दिल्ली में किसी नेता से नहीं मिल रहा हूँ: कैप्टन अमरिंदर सिंह, के साथ।
इसे भी क्लिक करें --- पंजाब कैबिनेट में यूथ ब्रिगेड को तरजीह, सिद्धू के कई करीबियों को जगह नहीं
सिद्धू के इस्तीफे के बाद के घटनाक्रम पर पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी चल रहा है इस मामले में आप एआईसीसी से पूछिए. हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं उनकी मुलाकात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हो सकती है. लेकिन कैप्टन ने इसका खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल वो किसी नेता से नहीं मिलेंगे.
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने कहा था कि वो स्थिर आदमी नहीं हैं. पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए सिद्धू फिट नहीं हैं.'
वहीं, कैप्टन के मीडिया एडवाइज़र ने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो एक निजी दौरे पर हैं, जहां वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और कपूरथला हाउस को खाली करेंगे. इस यात्रा पर किसी तरह का कयास नहीं लगाया जाना चाहिए.
aajtak.in