नाभा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड मारा गया, CM अमरिंदर ने दी बधाई

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में कहा कि पंजाब सीमा से महज 50 मीटर दूर राजस्थान में पक्की गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

राहुल विश्वकर्मा

  • चंडीगढ़,
  • 26 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

पंजाब की नाभा जेल से पांच कैदियों के साथ फरार कुख्यात अपराधी विकी गोंडर को पंजाब पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. मुठभेड़ शुक्रवार शाम राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के एक गांव के पास हुई.

सनसनीखेज मामले के मास्टरमाइंड के साथ एक अन्य गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया भी आज शाम हुई में मारा गया. उन्होंने कहा कि इस दौरान एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया, जबकि एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता ने चंडीगढ़ में कहा कि पंजाब सीमा से महज 50 मीटर दूर राजस्थान में पक्की गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं.

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओसीसीयू) ने किया.

एक पुख्ता सूचना के बाद एआईजी गुरमीत चौहान के नेतृत्व में ओसीसीयू की टीम ने शाम करीब साढ़े छह बजे इलाके की घेराबंदी कर छापा मारा. यहां एक अन्य अपराधी लखविंदर लाखा ने उन्हें शरण दे रखी थी.

डीजीपी गुप्ता ने कहा कि हमारे दो पुलिसकर्मी, उप निरीक्षक बलजिंदर सिंह और सहायक उप निरीक्षक किरपाल सिंह इस अभियान के दौरान घायल हो गये.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुख्यात गैंगस्टर को खत्म करने के लिये पंजाब पुलिस की प्रशंसा की है. उन्होंने ट्विटर पर डीजीपी सुरेश अरोड़ा समेत पूरी टीम को बधाई दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »