ब्रेकअप के बाद पैचअप की कोशिश कर रहा था, नहीं मानी तो ऑफिस के अंदर मार डाला, फिर खुद को मारे चाकू

पंजाब के मोहाली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी की उसके एक्स पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला किया. जांच में सामने आया है कि दोनों का छह महीने पहले ब्रेकअप हो गया था.

Advertisement
महिला से पैचअप की कोशिश कर रहा था आरोपी. (File Photo: ITG) महिला से पैचअप की कोशिश कर रहा था आरोपी. (File Photo: ITG)

अमन भारद्वाज

  • मोहाली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:55 AM IST

पंजाब के मोहाली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला की उसके एक्स पार्टनर ने चाकू से हत्या कर दी. दोनों के बीच करीब छह महीने पहले ब्रेकअप हो गया था. आरोपी दोबारा रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा था. ऑफिस में महिला पर अटैक करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया.

Advertisement

मामला फेज-11 इलाके का है, जहां सेक्टर-66 के पास एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का दफ्तर है. इसी दफ्तर में 30 साल की डिंपल काम करती थी. डिंपल पटियाला की रहने वाली थी और अपने काम में व्यस्त थी. लेकिन उसी ऑफिस में एक शख्स और था- हरविंदर मान उर्फ हैरी, जो उसका पूर्व साथी भी था और सहकर्मी भी था.

यहां देखें Video

दोनों कभी रिलेशनशिप में रहे थे. करीब तीन साल से दोनों साथ काम कर रहे थे. लेकिन छह महीने पहले यह रिश्ता टूट गया. ब्रेकअप के बाद हरविंदर लगातार डिंपल को मनाने यानी पैचअप की कोशिश कर रहा था, लेकिन डिंपल ने साफ दूरी बना ली थी.

गुरुवार की शाम थी. ऑफिस में काम चल रहा था. हरविंदर ऑफिस पहुंचा. कुछ ही देर में दोनों के बीच बहस शुरू हुई. कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए. और फिर जो हुआ, वो CCTV कैमरे में कैद हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप से नाराज युवक ने महिला के घर में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जिंदा जलाने की कोशिश, तीन की हालत गंभीर

आरोप है कि आरोपी ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. ऑफिस के अंदर अचानक चीख-पुकार मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ ही पलों में माहौल डरावना हो गया. हमले के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया और अपनी जान लेने की कोशिश की.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया. आरोपी की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है, जिसमें पूरी वारदात कैद है. इसी फुटेज को अब जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है. शुरुआती जांच में मामला पुराने रिलेशन, ब्रेकअप और एकतरफा दबाव से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »