सैनिटाइजर छिड़का और लगा दी आग... मोहाली में किशोरी की हालत गंभीर

मोहाली में 16 वर्षीय लड़की पर आरोपी दीपक ने सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. पीड़िता का इलाज चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
मोहाली में किशोरी पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है मोहाली में किशोरी पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

पंजाब के मोहाली में 16 साल की लड़की पर कथित तौर पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है. किशोरी को पहले मोहाली के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया था. गंभीर रूप से झुलसने के कारण बाद में उसे PGIMER चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने डॉक्टरों की मौजूदगी में अस्पताल में किशोरी का बयान दर्ज किया है.

FIR के मुताबिक, किशोरी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह मोहाली में अपनी दादी के घर जा रही थी. इसी दौरान आरोपी दीपक उसे खींचकर अपने घर के अंदर ले गया. वहां दोनों के बीच करीब 10 से 15 मिनट तक बातचीत हुई. इसी बीच किशोरी के पिता और दादी उसे तलाश करते हुए आरोपी के घर पहुंच गए. FIR के मुताबिक, वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और इस दौरान किशोरी के पिता ने दीपक को थप्पड़ मार दिया.

Advertisement

दोनों परिवारों के बीच हुआ झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, कुछ समय बाद दीपक अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ किशोरी के घर पहुंचा. यहां दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. FIR में आरोप है कि दीपक के हाथ में एक प्लास्टिक की बोतल थी, जिसमें तरल पदार्थ था. वह किशोरी का पीछा करते हुए उसके घर की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया.

आरोप है कि वहां दीपक ने किशोरी के ऊपर तरल पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी. पुलिस के मुताबिक, बोतल में सैनिटाइजर था. FIR में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था. किशोरी ने किसी तरह दरवाजा खोला, जिसके बाद उसके पिता ने उसके ऊपर पानी डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया.

किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 74, 331 और 124(1) के साथ ही POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »