भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा चोर ने! दुकान के मंदिर से पैसे चुराते युवक का Video

पंजाब के मोगा स्थित प्रेम नगर में आटा चक्की की दुकान के मंदिर से पैसे चोरी करते युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. घटना CCTV में कैद हुई है. दुकान मालिक के बेटे ने आरोपी को भागते समय पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. आरोपी ने बताया कि वह नशे के लिए चोरी करता है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना CCTV में कैद.(Photo: Screengrab) घटना CCTV में कैद.(Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • मोगा ,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

पंजाब के मोगा शहर के प्रेम नगर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. एक युवक आटा चक्की की दुकान के अंदर बने मंदिर के गल्ले से पैसे चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकान मालिक का बेटा खाना खाने में व्यस्त था और दुकान कुछ देर के लिए खाली थी. इसी दौरान एक युवक दुकान में घुसा और मंदिर के गल्ले में रखे पैसे निकालकर भागने की कोशिश करने लगा. तभी दुकान मालिक के बेटे की नजर उस पर पड़ गई और उसने तुरंत उसका पीछा किया.

यह भी पढ़ें: पंजाब के मोगा में मजदूरों पर फायरिंग, बंबीहा गैंग ने बिहार-UP के लोगों को दी धमकी

पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ा

दुकान मालिक के बेटे ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. दुकान मालिक चंद सिंह अरोड़ा ने बताया कि चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान और हरकत साफ दिखाई दे रही है.

Advertisement

देखें वीडियो...

उन्होंने बताया कि शहर में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदारों में डर और असुरक्षा का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

आरोपी ने कबूला नशे के लिए करता था चोरी

पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह नशा करता है और नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर चोरी करता है. उसने स्वीकार किया कि इसी कारण उसने मंदिर के गल्ले से पैसे चुराने की कोशिश की थी.

फिलहाल पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- तन्मय सामंत.

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement