खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, बीच मैदान डॉक्टरों ने CPR देकर बचाई जान- VIDEO

जालंधर के हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय खिलाड़ी दीपक पुजारा को अचानक हार्ट अटैक आ गया. जिससे स्थिति गंभीर हो गई. ऐसे में स्टेडियम में मौजूद डॉ. नीतीश गर्ग और डॉ. पीयूष शर्मा ने तुरंत उपचार शुरू किया. जिससे खिलाड़ी की जान बच गई.

Advertisement
बीच मैदान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक. (Photo: Screengrabs) बीच मैदान खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक. (Photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • जालंधर,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:30 AM IST

पंजाब के जालंधर स्थित हंसराज स्टेडियम में उस समय हड़कंप मच गया जब बैडमिंटन खेल रहे एक खिलाड़ी को अचानक हार्ट अटैक आ गया. हालांकि स्टेडियम में मौजूद डॉक्टरों की तत्परता और सूझबूझ के चलते खिलाड़ी की जान बच गई. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर मैदान में ही खिलाड़ी का उपचार करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ी दीपक पुजारा हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन खेल रहे थे. खेल के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मैदान पर गिर पड़े. वहीं आसपास मौजूद लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है, लेकिन कुछ ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है.

स्टेडियम में मौजूद डॉ. नीतीश गर्ग और डॉ. पीयूष शर्मा को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल टीम को आवश्यक उपकरण और इमरजेंसी किट लेकर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. मेडिकल टीम के आने से पहले ही उन्होंने दीपक पुजारा को प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया.

डॉक्टरों की तत्परता से बची खिलाड़ी की जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉ. नीतीश गर्ग ने बिना समय गंवाए खिलाड़ी को सीपीआर देना शुरू किया. लगातार प्रयासों के बावजूद जब खिलाड़ी की स्थिति गंभीर बनी रही तो डॉक्टरों ने आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई और कार्डियक इमरजेंसी प्रबंधन किया. उनकी त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक असर हुआ और खिलाड़ी की हालत में सुधार आने लगा.

Advertisement

कुछ ही देर बाद मेडिकल टीम भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद दोनों डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने मिलकर खिलाड़ी को फर्स्ट एड दी व उसकी स्थिति को स्थिर किया. प्राथमिक उपचार के बाद दीपक पुजारा को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका आगे का इलाज जारी है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉक्टर और मेडिकल टीम स्टेडियम के बीचों-बीच खिलाड़ी का उपचार कर रहे हैं. डॉक्टरों की फुर्ती और पेशेवर दक्षता की लोगों ने जमकर सराहना की है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि समय रहते डॉक्टर मदद के लिए आगे नहीं आते तो बड़ा हादसा हो सकता था. डॉक्टरों और स्पोर्टिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते एक खिलाड़ी की जान बच गई और संभावित त्रासदी टल गई. 

(इनपुट- दविंदर कुमार)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »