हुलिया बदलने में माहिर है मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड, A+ कैटेगरी का है गैंगस्टर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार कैसा दिखता है? गोल्डी बरार का असली नाम आखिर है क्या? आज तक के पास वो दस्तावेज मौजूद है जिसे पंजाब पुलिस ने तैयार किया है. इसमें गोल्डी बरार के बारे में सभी जानकारियां हैं.

Advertisement
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड. -फाइल फोटो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस का मास्टरमाइंड. -फाइल फोटो

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2022,
  • अपडेटेड 7:27 AM IST
  • गोल्डी पर पंजाब में कुल 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं
  • कोर्ट ने गोल्डी बरार को भगोड़ा घोषित किया हुआ है

कनाडा में बैठकर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने वाला गोल्डी बरार आखिर है कौन? कैसा दिखता है गोल्डी बरार? गोल्डी बरार का असली नाम आखिर है क्या? इन सभी सवालों के जवाब आपको आजतक देगा. दरअसल, पंजाब पुलिस ने गोल्डी बरार का दस्तावेज (डोजियर) तैयार किया है जो आजतक के पास है. 

पंजाब के मानसा में ताबड़तोड़ 30 से ज्यादा गोलियां बरसा कर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिलवाने वाले गोल्डी बरार का पूरा नाम सतविंदरजीत सिंह है. 

Advertisement
गोल्डी बरार. -फाइल फोटो

सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार 1994 में पैदा हुआ और BA की डिग्री हासिल कर चुका है. सतविंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार की 5 अलग अलग तस्वीरें पंजाब पुलिस के डोजियर में है. तस्वीरें देखने से पता चलता है कि वक्त के साथ गोल्डी बरार अपना हुलिया बदलता रहा है.

गोल्डी A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है और कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है. डोजियर में गोल्डी बरार के 12 सहयोगियों का पूरा खुलासा किया गया है जो अपराधिक गतिविधियों में उसके साथ हैं और उन सहयोगियों में पहले नंबर पर पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का नाम है. 

गोल्डी बरार. -फाइल फोटो

गोल्डी के सहयोगियों में राजस्थान के गैंगस्टर संपत नेहरा का नाम भी है. वही नेहरा जिसने साल 2018 में मुबई जाकर सलमान खान के घर की रेकी की थी. गोल्डी बरार पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं. गोल्डी पर पंजाब में कुल 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि 4 मामले ऐसे हैं जिनमें वो बरी हो चुका है.

Advertisement
गोल्डी बरार. -फाइल फोटो

कनाडा भागने से पहले गोल्डी की पंजाब के फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब में क्रिमिनल एक्टिविटी ज्यादा थी. सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस के जेल जाने के बाद अब गैंग की कमान कनाडा में बैठकर सतविंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार संभालता है. जेल में बैठा लॉरेंस जेल से बस इशारा करता है जो कनाडा में बैठे गोल्डी तक पहुंचती है. उसके बाद गोल्डी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल में बैठे शूटर से कॉन्टेक्ट करता है, उनको तैयार करता है, उसके बाद टास्क देता है और वारदातों को अंजाम दिलवाता है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »