'चोर भाई, प्लीज मोटर लौटाकर QR कोड दे दो...',चोरी के बाद ग्रामीणों की अनोखी अपील

पंजाब के फरीदकोट जिले में एक ही रात में 25 सिंचाई मोटर चोरी होने से किसान परेशान हैं. लगातार हो रही चोरी से तंग आकर ग्रामीणों ने चोरों से अनोखी अपील की है कि वे गांव में अपना QR कोड लगा दें, ताकि किसान मिलकर पैसे दे दें लेकिन मोटरें न चुराएं. पुलिस अब गिरोह की तलाश में जुटी है.

Advertisement
चोरी के बाद चोरों से ग्रामीणों की अनोखी अपील (Photo: itg) चोरी के बाद चोरों से ग्रामीणों की अनोखी अपील (Photo: itg)

प्रेम पासी

  • फरीदकोट,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

पंजाब के जिला फरीदकोट के गांव पक्खी कलां में एक अनोखा मामला देखने को मिला जहां एक ही रात में पूरे गांव की 25 मोटर चोरी हो गए. चोर रात को गांव के कई खेतों से ये मोटर उखाड़ ले गए थे. किसानों ने बताया के हमारे खेतों की मोटर बहुत महंगी है. इसको उखाड़ के चोर कबाड़ की दुकान में चंद रुपए में बेच देते हैं. हमारी अपील है के आप मोटर की चोरी मत करो, अपना QR कोड यहां गांव में कहीं लगा दो तो हम पूरे गांव वाले पैसे इकट्ठे करके आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया करेंगे. 

Advertisement

एक साथ गांव के 25 मोटर चोरी

उन्होंने कहा- रोज-रोज चोरी हो रही मोटरों से बड़ा नुकसान हो रहा है. खेतों में पानी नहीं लग रहा है और मोटर महंगी होने के कारण किसान मोटर लगवाने में असमर्थ हैं. किसानों ने कहा कि पहले भी हर रोज की एक दो घटनाएं होती रहती थीं, मगर पिछले दिनों एक साथ 25 मोटरें चोरी हुई हैं. चोरी होने पर गांव वाले आर्थिक रूप से परेशान हो गए हैं ना सरकार कोई एक्शन ले रही है ना ही यह चोर पुलिस प्रशासन के पकड़ में आ रहे हैं.

उन्होंने कहा है- पुलिस केस में कोई रुचि नहीं दिखा रही है. इसलिए दुखी होकर हम किसानों ने चोरों से एक पोस्टर के जरिये अपील की है, जिसमें यह लिखा है कि हमारे खेतों की पानी की मोटर चोरी ना करें. धान की बिजाई का सीजन चल रहा है, आप अपना स्कैनर कहीं गांव मे लगवा दें. हम गांव वाले मिलकर आपके अकाउंट में पैसा डाल देंगे.

Advertisement

10 से 12 सदस्यों के संगठित गिरोह एक्टिव
 
गांव के किसान सिमरनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि पहले किसान और मजदूर रात के समय मोटर कमरों में रहकर रखवाली करते थे, लेकिन अब हथियारबंद गिरोहों के डर के कारण कोई भी खेतों में रुकने की हिम्मत नहीं करता. उन्होंने कहा कि 10 से 12 सदस्यों के संगठित गिरोह एक्टिव हैं, जिनके पास हथियार भी होते हैं. ऐसे में जान जोखिम में डालने से बेहतर उन्होंने अपनी बेबसी को पोस्टर के माध्यम से जाहिर करना उचित समझा. 

इधर. इलाके के डीएसपी ने कहा के हम जल्दी ही चोरों को पकड़ लेंगे क्योंकि हमारी कोट का पूरा पुलिस ने दो चोरो को पकड़ा है जो रात मे खेतों की मोटर चोरी करते थे जिनसे पूछताछ की जा रही है कि क्या वह इस वारदात में शामिल थे या नहीं? इनकी निशानदेही पर जल्द मोटर चोर गैंग के अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा.
 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »