'टीम प्लेयर रहो वरना रिजर्व प्लेयर...', राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

पंजाब के बरनाला में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए टीम वर्क पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है और जो नेता टीम प्लेयर की तरह काम नहीं करेगा, उसे रिजर्व खिलाड़ी बना दिया जाएगा. राहुल ने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मिलकर कार्रवाई की बात भी कही. प्रताप सिंह बाजवा ने इसे मजबूत संदेश बताया, जबकि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर कांग्रेस पर तंज कसा.

Advertisement
राहुल गांधी ने पंजाब दौरे पर हैं. Photo ITG राहुल गांधी ने पंजाब दौरे पर हैं. Photo ITG

असीम बस्सी

  • चंडीगढ़,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

पंजाब कांग्रेस नेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सभी नेता टीम प्लेयर की तरह काम करें, वरना जो लाइन में नहीं आएगा उसे रिजर्व खिलाड़ी बना दिया जाएगा. राहुल गांधी पंजाब के बरनाला में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां मंच पर बैठे कांग्रेस नेताओं को उन्होंने यह सख्त संदेश दिया.

2027 चुनाव से पहले सख्त संदेश
2027 के चुनावों की तैयारी के बीच राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस नेतृत्व को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं यहां बैठे कांग्रेस नेतृत्व को संदेश देना चाहता हूं. काम टीम वर्क से होता है. एक खिलाड़ी कुछ नहीं कर सकता. पार्टी से बड़ा कोई नहीं है. इसलिए टीम प्लेयर बनिए, नहीं तो हम आपको रिजर्व खिलाड़ी बना देंगे.'

Advertisement

खड़गे के साथ मिलकर 'सेट' करने की बात
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप टीम प्लेयर नहीं बने तो मैं और मल्लिकार्जुन खड़गे आपको ठीक कर देंगे. हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं.' पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को देखते हुए राहुल गांधी का यह बयान काफी सख्त माना जा रहा है.

सार्वजनिक मंच से नेताओं को नसीहत
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने सार्वजनिक संबोधन के अंत में ही पंजाब कांग्रेस नेताओं को खुले मंच से नसीहत दी. इसे पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है.

प्रताप बाजवा ने बताया मजबूत संदेश
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, 'राहुल गांधी ने बहुत मजबूत संदेश दिया है. अब अगर कोई टीम प्लेयर नहीं बनता है तो उसे रिजर्व खिलाड़ी बना दिया जाएगा. यह काम करेगा.'

Advertisement

रवनीत बिट्टू का कांग्रेस पर तंज
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, 'अगर राहुल गांधी को अपने ही पार्टी नेताओं को खींचना था तो रैली करने का क्या फायदा था? उन्हें सभी नेताओं को दिल्ली बुलाकर वहीं फटकार लगानी चाहिए थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement