पंजाब: महिला आरक्षित वार्ड से AAP विधायक के पति ने भर दिया पर्चा, रद्द हुआ नामांकन

लुधियाना में आगामी नगर परिषद चुनावों की स्क्रूटनी के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया है. जगराओं से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सरवजीत कौर मानुके के पति सुखविंदर सिंह बिला का नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
स्क्रूटनी के दौरान सामने आया मामला (File Photo: ITG) स्क्रूटनी के दौरान सामने आया मामला (File Photo: ITG)

अमन भारद्वाज

  • लुधियाना,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

पंजाब के लुधियाना में रविवार को होने वाले आगामी जगराओं नगर परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जगराओं से आम आदमी पार्टी की विधायक सरवजीत कौर मानुके के पति सुखविंदर सिंह बिला का नामांकन पत्र पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

सुखविंदर सिंह बिला ने स्थानीय चुनावी मुकाबले के लिए वार्ड नंबर एक से अपना नामांकन दाखिल किया था. 

Advertisement

स्क्रूटनी और दस्तावेजों की छंटनी के बाद यह सामने आया कि यह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित था, जिसके बाद प्रशासन ने उनके पेपर को खारिज कर दिया.

'नियम के मुताबिक हुआ फैसला...'

रिटर्निंग ऑफिसर रवि कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र को इसलिए रद्द किया गया क्योंकि एक पुरुष उम्मीदवार ने उस वार्ड से पर्चा भर दिया था जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए रिजर्व है.

रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि जब सभी दस्तावेज जमा किए जा रहे थे, तब वे इस पद पर तैनात नहीं थे. हालांकि, नियमों के मुताबिक वार्ड नंबर 1 एक महिला आरक्षित सीट है और वहां से पुरुष उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने की वजह से सुखविंदर सिंह बिला का पर्चा नियमानुसार खारिज कर दिया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »