सुजाता मंडल की शुभेंदु अधिकारी को चुनौती-किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगरमी बढ़ती ही जा रही है. भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुई सुजाता मंडल ने शुभेंदु अधिकारी को सीधे-सीधे चुनौती दे डाली है.

Advertisement
सुजाता मंडल (फाइल फोटो) सुजाता मंडल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 25 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST
  • सुजाता मंडल ने दी शुभेंदु अधिकारी को चुनावी मुकाबले की चुनौती
  • सुजाता मंडल हाल ही में TMC में शामिल हुई हैं
  • पति सौमित्र खान ने किया तलाक का ऐलान

पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मियां बढ़ती ही जा रही हैं. भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुईं सुजाता मंडल ने शुभेंदु अधिकारी को सीधे-सीधेे चुनौती दे डाली है. उन्होंने कहा कि शुभेंदु एक बड़े नेता हैं. मैं पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से किसी भी सीट पर लड़ने के लिए तैयार हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव के दौरान उनकी जमानत जब्त होगी. अगर वो मेरी इस चुनौती को स्वीकार नहीं करते हैं तो मैं समझ जाऊंगी कि वह डर गए हैं.

Advertisement

बता दें कि हाल ही में भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल ने टीएमसी का हाथ थाम लिया है. जिसके बाद खान ने ऐलान कर दिया है कि वह पत्नी को तलाक देंगे. राजनीति के कारण उनके 10 साल के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है.

देखें आजतक LIVE TV

सौमित्र खान ने सुजाता मंडल को तलाक का नोटिस भेज भी दिया है. वहीं, दूसरी तरफ सुजाता मंडल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं. गौरतलब है कि इसी सोमवार को भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता मंडल टीएमसी में शामिल हुई हैं.

राजधानी कोलकाता में उन्होंने टीएमसी का दामन थामा है. सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद सौगत राय और प्रवक्ता कुणाल घोष की मौजूदगी में सुजाता पार्टी का हिस्सा बनी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »