बांकीपुर में हार के बाद दिल्ली में पीएम मोदी की नीतीश कुमार से हुई मुलाकात

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. इस मुलाकात में संजय झा भी मौजूद रहे.

Advertisement
बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है, (File Photo) बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की है, (File Photo)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी और पूर्व बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात हुई. इस मुलाकात में संजय झा भी साथ हैं. जैसे ही मुलाकात की खबर सामने आई, दिल्ली से लेकर बिहार तक की सियासी गली में तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. इस मुलाकात को बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार और जनसुराज के मुखिया पीके की जीत के संबंध में देखा जा रहा है. बता दें कि बांकीपुर बीजेपी के अध्यक्ष बन चुके नितिन नवीन की सीट थी, जो उनके छोड़ने से ही खाली हुई थी.

Advertisement

इसे एक तरह से बीजेपी का बड़ा गढ़ माना जाता था, क्योंकि लगभग तीन दशकों से यहां से बीजेपी जीतती आ रही थी, लेकिन इस बार की हार ने बीजेपी को इसकी समीक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसे में जब नीतीश कुमार की पीएम मोदी से मुलाकात की खबर सामने आई तो लोग अनायास ही वहां से डॉट्स कनेक्ट करने में लग गए हैं.

बांकीपुर सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें आठ निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे. प्रशांत किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत हासिल की. उन्हें 64,151 वोट मिले. भाजपा ने नीरज कुमार को अंतिम समय में उम्मीदवार बनाया था, क्योंकि पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक 'बंटी' ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

Advertisement

यह उपचुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण कराया गया था. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बार रेखा गुप्ता पर भरोसा जताया, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा. रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले. इससे पहले 2025 के विधानसभा चुनाव में भी वह नितिन नवीन से 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से पराजित हुई थीं.

करीब 3.8 लाख मतदाताओं वाले इस विधानसभा क्षेत्र में 30 जुलाई को मतदान हुआ था. इस बार 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2025 के विधानसभा चुनाव में हुए 41.45 प्रतिशत मतदान की तुलना में काफी कम रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »