Monsoon session: क्या है अनुराग ठाकुर का वो बयान, जिसपर विपक्ष के सांसदों ने की माफी की मांग

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में पीएम केअर्स फंड का हिसाब देते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला. अनुराग ठाकुर की ओर से गांधी परिवार का नाम लेते ही कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया.

Advertisement
अनुराग ठाकुर और अधीर रंजन चौधरी अनुराग ठाकुर और अधीर रंजन चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST
  • वित्त राज्य मंत्री के बयान पर लोकसभा में हंगामा
  • अनुराग ठाकुर ने लिया गांधी परिवार का नाम
  • कांग्रेस के सांसदों ने की माफी की मांग

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लोकसभा में पीएम केअर्स फंड का हिसाब देते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला. अनुराग ठाकुर की ओर से गांधी परिवार का नाम लेते ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के सांसदों ने अनुराग ठाकुर से माफी की मांग की. सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तो अनुराग ठाकुर पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर डाली. वहीं, विपक्षी सांसद अनुराग ठाकुर से माफी की मांग पर अड़े रहे. सांसदों ने नारेबाजी की. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा.

Advertisement

लगातार तीन बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद 6 बजे एक बार फिर कार्यवाही शुरू हुई. सदन सुचारू रूप से चले इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों को समझाया. इसके बाद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बयान पर कहा कि मेरे बयान से किसी को पीड़ा पहुंची है, तो मैं खेद जताता हूं. किसी को पीड़ा पहुंचाना मेरी मंशा नहीं थी. सदन में मौजूद रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सभी आसन का सम्मान करते हैं. युवा सांसद होने के नाते, अनुराग ठाकुर ने हो सकता है कुछ कहा हो, किसी को आहत किया हो, लेकिन यह स्पष्ट है कि इरादा किसी को पीड़ा पहुंचाना नहीं था. इसके बाद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष महोदय आप सदन के संरक्षक हैं. हम सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं. 

Advertisement

किस बयान पर हुआ था विवाद

दरअसल, अनुराग ठाकुर सदन में पीएम केअर्स फंड का हिसाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों ने पीएम केअर्स फंड में पैसा दिया. सांसद, मजदूर, गरीब सभी ने इसमें योगदान दिया. अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम राष्ट्रीय राहत कोष को गांधी परिवार के लिए बनाया गया था. वित्त राज्य मंत्री ने उन सभी नामों को उजागर करने की धमकी दी, जिन्हें पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से लाभ मिला. उनके इस बयान के बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया. 

वित्त राज्य मंत्री ने पीएम केअर्स फंड पर कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहा है. कोई कारण तो वो बताएं कि क्यों पीएम केअर्स फंड ठीक नहीं है. इनको नोटबंदी, जीएसटी, तीन तलाक सब खराब ही लगा. पीएम केअर्स फंड पर सुप्रीम कोर्ट भी अपना फैसला दे चुका है. उन्होंने कहा कि नेता, सांसद, मजदूर सबने फंड में पैसा देने का प्रयास किया है. क्योंकि ये लड़ाई देश की लड़ाई थी और इस लड़ाई में पीएम मोदी ने पीएम केअर्स फंड की स्थापना करने का काम किया. वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष को चुनौती देता हूं कि वो किसी भी मुद्दे पर चर्चा कर ले लेकिन मैं ये साफ कर दूं कि ये संवैधानिक रूप से पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट है. ये देश की जनता के लिए है. कांग्रेस ने गांधी परिवार के लिए ही सिर्फ ट्रस्ट बनाया था.

Advertisement

कांग्रेस को मिला टीएमसी का साथ

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष बीजेपी सदस्यों का बचाव कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष हमेशा विपक्षी सदस्यों को रोकते हैं. कल्याण बनर्जी ने यहां तक कह दिया कि अगर अध्यक्ष उन्हें निलंबित करना चाहते हैं, तो वो इसके लिए तैयार हैं, लेकिन वे इस तरह के व्यवहार को अब बर्दाश्त नहीं कर सकते. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि नव निर्वाचित सदस्य भी विपक्षी सदस्यों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. इस दौरान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें शांत करने की कोशिश की. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »