बिहार को कब मिलेगा नया CM? सांसदी की शपथ से पहले नीतीश कुमार ने बताया

नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने दिल्ली पहुंच गए हैं और शुक्रवार को औपचारिक तौर पर नई भूमिका संभालेंगे. उनके इस कदम के साथ ही बिहार में नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. एनडीए जल्द नया मुख्यमंत्री चुनेगा, जबकि नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्य में काफी काम किया है और अब नई जिम्मेदारी निभाने जा रहे हैं.

Advertisement
नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेंगे (File Photo- PTI) नीतीश कुमार राज्यसभा की शपथ लेंगे (File Photo- PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के रूप में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. वह गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने साफ कहा कि वह शुक्रवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे.

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार कल दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. शपथ लेने के बाद कल शाम को ही वह दिल्ली से पटना वापस लौट जाएंगे.

Advertisement

दिल्ली पहुंचकर नीतीश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम तो कल जॉइन (राज्यसभा शपथ) कर लेंगे. वहां (बिहार) का छोड़कर यहां आए हैं. तीन चार दिन में बिहार में नया करवा देंगे. यानी नई सरकार वहां बन जाएगी. पहले हम दिल्ली में ही थे. हम तो इतना काम किए हैं ना. बीच में बिहार चले गए, फिर वापस यहां आ गए हैं.

उनके इस कदम के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 14 अप्रैल के आसपास नया मुख्यमंत्री चुन सकता है.

नीतीश कुमार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा शपथ दिलाई जाएगी. वह 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ही बनी रहेगी और राज्य नीतीश मॉडल के तहत ही आगे बढ़ेगा, जो पिछले 20 वर्षों से लागू है.

दिल्ली पहुंचने पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान जब नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के अन्य नेता ही जवाब देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement