केरल: रेप के आरोपी MLA पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, PCC और DCC से 6 महीने के लिए निलंबित

विधायक को गुरुवार को ही केरल की एक सेशन कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है. उधर, विधायक का दावा है कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने रेप और मारपीट का मामला दर्ज कराया है.

Advertisement
कांग्रेस ने विधायक पर लिया एक्शन कांग्रेस ने विधायक पर लिया एक्शन

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 6:06 AM IST

कांग्रेस ने रेप के आरोपों में घिरे विधायक एल्धोस कुन्नपिल्ली पर कार्रवाई की है. कारण, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने पेरुम्बवूर के विधायक एल्धोस कुन्नापिल्ली को पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) और डीसीसी (डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी) की सदस्यता से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के पीछे बताया गया है कि विधायक द्वारा दिए गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था. 

Advertisement

बता दें कि विधायक को गुरुवार को ही केरल की एक सेशन कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है. उधर, विधायक का दावा है कि वे निर्दोष हैं और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है. कांग्रेस की तरफ से कहा गया है इन 6 महीनों के दौरान विधायक के व्यवहार और आचरण की निगरानी की जाएगी. इसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

गौरतलब है कि विधायक एल्धोस पर तिरुवनंतपुरम में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर ने रेप और मारपीट का मामला दर्ज कराया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में फिलहाल कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिली है. 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »