नितिन नवीन से पवन सिंह तक... बांकीपुर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारी 40 स्टार प्रचारकों की फौज

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेता शामिल हैं. इस सूची में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और सांसद मनोज तिवारी जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं.

Advertisement
बीजेपी की लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं और लोकप्रिय स्टार नेताओं के नाम शामिल हैं बीजेपी की लिस्ट में कई वरिष्ठ नेताओं और लोकप्रिय स्टार नेताओं के नाम शामिल हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

पटना में होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में कुल 40 नेताओं और प्रमुख चेहरों को स्टार प्रचारक बनाया गया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं, रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. बीजेपी ने इस लिस्ट के जरिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने का संकेत दिया है.

Advertisement

कई वरिष्ठ नेता भी उतरेंगे प्रचार में
स्टार प्रचारकों की लिस्ट में बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख नेताओं को भी शामिल किया गया है. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम सबसे ऊपर है. उनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राधा मोहन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, नित्यानंद राय, दीपक प्रकाश, विनोद तावड़े, रविशंकर प्रसाद, राज भूषण चौधरी, रामकृपाल यादव और जनक राम समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सांसद मनोज तिवारी और रविकिशन का नाम भी शामिल 
वहीं भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. उनके अलावा सिनेमा और राजनीति दोनों में सक्रिय बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी चुनाव प्रचार में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे. माना जा रहा है कि दोनों कलाकारों की लोकप्रियता का लाभ पार्टी चुनाव में उठाने की कोशिश करेगी. महिला नेताओं को भी इस लिस्ट में अहम स्थान दिया गया है. पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, मैथिली ठाकुर, शीला प्रजापति, सीता साहू, रेशमी चंद्रवंशी और सुषमा साहू को भी स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है.

Advertisement

अधिक से अधिक वोटर्स तक पहुंच बनाने की कोशिश
इसके अलावा संजय सरावगी, सतीश चंद्र दुबे, अश्विनी कुमार चौबे, प्रमोद चंद्रवंशी, जीवेश कुमार, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र पासवान, संजीव चौरसिया, कृष्ण कुमार मंटू, संजय गुप्ता, रत्नेश कुमार, आनंद मिश्रा, सरोज रंजन पटेल, बलराम मंडल और रूप नारायण मेहता सहित अन्य नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी की यह लिस्ट ऐसे समय आई है जब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी का प्रयास है कि संगठन और स्टार प्रचारकों के संयुक्त अभियान के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाई जाए और उपचुनाव में जीत सुनिश्चित की जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »