'25% टैरिफ के कारण निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब गए', केंद्र सरकार पर संजय सिंह का तीखा हमला

AAP नेता ने आरोप लगाया कि ट्रंप की ओर से लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारतीय शेयर बाजार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और लाखों करोड़ रुपये निवेशकों के डूब गए. संजय सिंह ने इसे आम निवेशकों के साथ धोखा करार दिया और कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई पानी में बह रही है, लेकिन मोदी सरकार आंखें मूंदे बैठी है.

Advertisement
AAP सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा (फाइल फोटो- PTI) AAP सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा (फाइल फोटो- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

अमेरिका द्वारा भारत पर 25 फीसद टैरिफ लगाने और उसके चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट आने को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार प निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने पर तुली है, सिर्फ एक कारोबारी मित्र को बचाने के लिए.

Advertisement

संजय सिंह ने कहा, “मोदी जी का ट्रंप के प्रति प्यार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि ट्रंप बेवफा निकल गए. ट्रंप भारत पर रूस से सस्ता तेल नहीं खरीदने का दबाव बना रहे हैं. ट्रंप ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मरी हुई है. पाकिस्तान में अमेरिका तेल खोज रहा है, जिसे भारत को बेचेगा. मोदी सरकार देशवासियों को बताए कि भारत की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए उसकी क्या रणनीति है?"

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को नुकसान

AAP नेता ने आरोप लगाया कि ट्रंप की ओर से लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारतीय शेयर बाजार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और लाखों करोड़ रुपये निवेशकों के डूब गए. संजय सिंह ने इसे आम निवेशकों के साथ धोखा करार दिया और कहा कि लोगों की गाढ़ी कमाई पानी में बह रही है, लेकिन मोदी सरकार आंखें मूंदे बैठी है.

Advertisement

संजय सिंह ने कहा कि ट्रंप दबाव बनाकर भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए. टैरिफ बढ़ाने के ट्रंप के फैसले पर अपना विरोध दर्ज कराकर भारत सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए. रूस से सस्ता तेल भारत की अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी है, जिसे हम अन्य देशों को भी सस्ते दामों पर देते हैं. भारत को अपनी प्राथमिकता और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली चीजों पर ध्यान देना चाहिए.

संसद में दिया 267 के तहत नोटिस

संजय सिंह ने ट्रंप के बयान को लेकर संसद में दिए गए नोटिस को लेकर कहा कि संसद में हमने आज नियम 267 के तहत नोटिस दिया है. हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री संसद में आएं, बताएं कि ट्रंप के टैरिफ और बयानों का मुकाबला कैसे करेंगे? देश की जनता को दिशा देनी चाहिए. ऐसे समय में वह लोगों को अनाथ छोड़ देते हैं. शेयर मार्केट में 800 अंक की गिरावट से निवेशकों का लाखों करोड़ डूब गए. ऐसे समय में मोदी सरकार पीठ दिखाकर भाग जाती है, क्योंकि प्रधानमंत्री को ट्रंप से दोस्ती निभानी है. मुझे लगता है कि उनके एक मित्र का अमेरिका में मामला फंसा है, जिसके कारण ट्रंप बार-बार दबाव बनाने में सफल रहे हैं.

Advertisement

आम आदमी पार्टी के नेता ने केंद्र सरकार की जल परियोजनाओं को लेकर कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इन परियोजनाओं में भ्रष्टाचार न हो और उद्घाटन से पहले ये टूटें नहीं. इनके निर्माण में कितना समय लगेगा, सरकार को स्पष्ट करना चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »