अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वह रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों, कच्चे तेल के आयात और ऊर्जा निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा संभव है. जामनगर की रिफाइनरी क्षमता वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों को स्थिर रखने में बेहद अहम भूमिका निभाती है.