देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है. 2-3 दिनों से उत्तर भारत के तमाम शहरों में हुई बारिश से गर्मी से राहत बनी हुई है. दूसरी ओर उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. उधर, रविवार को राजस्थान में फिर धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया.