'IAS पति से ज्यादा कमाती हूं', यूट्यूब से श्रुति शिवा ने कैसे मचाया धमाल!

श्रुति शिवा यूट्यूब क्रिएटर हैं. उनके पति IAS अभिषेक, उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात हैं. श्रुति का कहना है कि वह यूट्यूब वीडियो बनाकर, पति से ज्यादा कमाई करती हैं. यूट्यूब पर श्रुति के 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने कहा कि यूट्यूब वीडियो के लिए सारा काम वह खुद ही करती हैं.

Advertisement
यूट्यूब पर श्रुति के 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. (Photo- Aajtak) यूट्यूब पर श्रुति के 2 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. (Photo- Aajtak)

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

श्रुति शिवा यूट्यूब क्रिएटर हैं. उनके पति आईएएस अफसर हैं और उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात हैं. श्रुति शिवा ने एक वीडियो में कहा कि वह यूट्यूब के जरिए, पति से अधिक कमाई करती हैं. उन्होंने आज तक से बातचीत में बताया कि क्यों उन्हें अपनी कमाई को सार्वजनिक करना पड़ा.

आज तक से इंटरव्यू में श्रुति ने बताया, कैसे बनीं यूट्यूब क्रिएटर

Advertisement

श्रुति शिवा ने 2 साल पहले ही अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. अब उनके यूट्यूब चैनल पर 2 लाख 10 हजार से ज्यादा सब्सक्राइर्स हैं. उन्होंने आज तक से बातचीत में कहा- मेरी कोशिश है कि अपने चैनल पर थोड़े से पोएटिक वीडियो डालूं और थोड़े से एस्थेटिक वीडियो डालूं. 

श्रुति शिवा उत्तराखंड के कोटद्वार की रहनेवाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई. श्रुति ने पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स किया है. उन्होंने यह डिग्री अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा से हासिल की है. श्रुति के पिता बचपन में ही गुजर गए थे. उनकी मां ने उनकी परवरिश की. साल 2020 में IAS अभिषेक से उनकी शादी हुई. वह पति के साथ मेरठ में रहती हैं.

मेरी दीदी ने तुरंत कैमरा, स्टैंड दिलाए
श्रुति ने कहा- आमतौर पर यूट्यूबर दूसरों से इंफ्लूएंस होकर बनते हैं. मेरी कहानी अलग है. मैं तब अमेरिका में थी. मास्टर्स पूरी करने के बाद अमेरिका में ही मैंने दीदी के साथ 3 महीने बिताने का फैसला किया. साल 2018-19 की बात है. तब मुझे पहली बार यूट्यूब के बारे में जानकारी मिली. मुझे ब्लॉगिंग के बारे में पता चला. मुझे और मेरी दीदी को ये काफी आसान लगा कि बस मेकअप कर के कैमरे के सामने बोलो और इसके पैसे भी मिलेंगे.

Advertisement

श्रुति ने बताया कि उन्होंने अमेरिका से ही ब्लॉगिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा- मेरी दीदी ने तुरंत कैमरा, स्टैंड और दूसरी जरूरी इक्विपमेंट दिलवाया. मैंने तुरंत एडिटिंग भी खुद से ही सीखी. तब शुरुआत में मैंने बहुत सारे वीडियो बनाए लेकिन तब की एडिटिंग अच्छी ना होने की वजह से अब प्राइवेट कर दिया है. इंडिया आने के बाद शादी की वजह से कुछ समय तक वीडियो बनाना बंद सा हो गया.

इंटरव्यू में श्रूति बोलीं- एक वीडियो से एक लाख रुपये आ गए

श्रुति ने बताया- लेकिन फिर से मैंने वीडियो बनाना शुरू किया. एक वीडियो में मैंने सरकारी घर को दिखाया जो वायरल हो गया. इसके अलावा एक अमेजन होम डिकोर से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिससे मेरा यूट्यूब चल पड़ा. फिर कमाई भी अच्छी होने लगी और मैं इसको फुल-टाइम करने लगी. अब मेरा यही करियर है.

श्रुति ने बताया कि वह वीडियो बनाने का सारा काम खुद ही करती हैं. वह लिखने का काम, वीडियोग्राफी, एडिटिंग और अपलोडिंग का काम खुद ही करती हैं. कभी-कभी उनके लिए एक राइटर भी लिखता है.

कमाई पर ट्रोल को श्रुति ने दिया करारा जवाब
श्रुति ने बताया- अभिषेक का करियर इतना स्पेसिफिक है और लोगों को वह इंटरेस्टिंग लगता है. इसलिए अगर मैं एक नए सूट में फोटो भी डाल दूं तो कमेंट आ जाते हैं पति के पैसे के कपड़े लिए. जबकि दुनिया में हर कोई अपने पार्टनर के पैसे को इंवेस्ट और यूज कर ले रहा है. लेकिन मुझे ऐसे कमेंट आ जाते हैं. इनकम का भी पूछा जाता है. इसी वजह से बताना पड़ा कि यूट्यूब से मेरी कमाई अभिषेक से ज्यादा हो जाती है.

Advertisement

श्रुति ने कहा- 50 हजार से ज्यादा आपके सब्सक्राइबर्स हो जाते हैं तो कमाई शुरू हो जाती है. स्पॉन्सरशिप आने लगते हैं. एक-दो लाख सब्सक्राइबर्स हो जाने पर स्पॉन्सरशिप को मना करना पड़ता है. मेरी कमाई का मुख्य जरिया स्पॉन्सरशिप ही है. क्योंकि मैं कम वीडियोज डालती हूं. 

श्रुति को कैसे हुआ अभिषेक से प्यार?
श्रुति ने कहा- अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने के बाद, भारत आ गई. क्योंकि मेरे हस्बैंड, जो तब बॉयफ्रेंड थे, उनकी सरकारी नौकरी थी. इसलिए वह अमेरिका नहीं आ सकते थे. तो साथ में रहने के लिए मुझे ही इंडिया आना पड़ा. 

अभिषेक से श्रुति की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी. तब श्रुति सीमा डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से पढ़ाई कर रही थीं. और अभिषेक आईआईटी रूड़की में थे. श्रुति आईआईटी के एक फेस्टिवल में पहुंची थीं. इसी दौरान अभिषेक की एंकरिंग श्रुति को पसंद आ गई. उन्होंने अभिषेक के पास जाकर उनकी तारीफ की.

श्रुति ने कहा- सिर्फ एक कॉम्प्लिमेंट के बाद उन्होंने पता नहीं कहां से मेरा सोशल मीडिया अकाउंट का पता लगा लिया. फेसबुक पर हमारी बातचीत शुरू हुई. हमारे कॉलेज आसपास ही थे तो फिर मुलाकातों का भी सिलसिला शुरू हो गया.

आगे की कहानी बताते हुए श्रुति ने कहा- ग्रेजुएशन के बाद जमशेदपुर में अभिषेक की जॉब टाटा स्टील में लग गई. मुझे डेंटल कॉलेज में इंटर्नशिप करना था तो इसके लिए घरवालों की इजाजत से मैं भी जमशेदपुर चली गईं. फिर दोनों दिल्ली आ गए. अभिषेक IAS की तैयारी करने लगे और मैं अमेरिका जाने के लिए तैयारी करने लगी.

Advertisement

इसके बाद दोनों अलग-अलग जगह रहे. अभिषेक, आईएएस की ट्रेनिंग लेने लगे और श्रुति मास्टर्स की डिग्री लेने के लिए अमेरिका चली गईं. फिर दोनों वापिस मिले. श्रुति मास्टर्स पूरा कर के इंडिया लौट आईं और दोनों ने 2020 में शादी कर ली. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »