पति की मौत के कुछ घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठी अर्थी तो हर आंख हुई नम

आंध्र प्रदेश के डॉ. अंबेडकर कोनासीमा जिले में एक बुजुर्ग दंपती की मौत ने सभी को भावुक कर दिया. 87 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी कनेटी तताराओ का उम्र संबंधी बीमारी से निधन हो गया. परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी उनकी 76 वर्षीय पत्नी झांसी लक्ष्मी ने भी अंतिम सांस ले ली.

Advertisement
पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी तो हर आंख हो गई नम: (Photo: ITG) पति-पत्नी की एक साथ उठी अर्थी तो हर आंख हो गई नम: (Photo: ITG)

अपूर्वा जयचंद्रन

  • कोनासीमा,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

आंध्र प्रदेश के डॉ. अंबेडकर कोनासीमा जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपती की मौत भी कुछ घंटों के अंतराल में हो गई. पति के निधन के बाद पत्नी यह गम सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली. इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया.

Advertisement

पति के मौत के बाद पत्नी की भी हुई मौत
जानकारी के मुताबिक राजोल मंडल के विश्वेश्वरयापुरम गांव निवासी 87 वर्षीय कनेटी तताराओ का 24 जुलाई को उम्र संबंधी बीमारी के कारण निधन हो गया. वह सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन के बाद परिवार और रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हुए थे. इसी दौरान उनकी 76 वर्षीय पत्नी झांसी लक्ष्मी की तबीयत अचानक बिगड़ गई.

87 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी कनेटी तताराओ और उनकी पत्नी झांसी लक्ष्मी. (Photo: ITG)

परिवार के सदस्यों के अनुसार वह अपने पति की मौत का गहरा सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं. पति के अंतिम संस्कार से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार में कुछ घंटों के भीतर हुई दो मौतों से परिजन गहरे सदमे में हैं.

Advertisement

घटना से पूरे गांव में शोक की लहर
घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई. रिश्तेदार, पड़ोसी और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. इसके बाद कनेटी तताराओ और झांसी लक्ष्मी के पार्थिव शरीर को एक साथ अंतिम यात्रा पर ले जाया गया. भावुक माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाज के साथ किया गया.

ग्रामीणों ने दिवंगत दंपती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस घटना ने गांव के लोगों को भावुक कर दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाया और नियति ने उन्हें अंतिम विदाई भी साथ ही दी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »