Weather Today: दिल्ली में आज से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Delhi Weather: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में इन दिनों मौसम बदल रहा है. राजधानी दिल्ली में दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है, जबकि सुबह-शाम के वक्त हल्की ठंड बरकरार है. वहीं, आज से दो दिनों तक मौसम में हल्का बदलाव आने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों तक तेज हवाएं चलने वाली हैं.

Advertisement
Weather Today Weather Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST
  • दिल्ली में दो दिनों तक चलेंगी तेज हवाएं
  • तमिलनाडु, केरल में बारिश के आसार

Weather Update Today: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में अब ठंड सिर्फ सुबह और शाम के समय थोड़ी बहुत रह गई है. इन इलाकों में दोपहर के समय काफी धूप निकलती है, जिससे संकेत मिलता है कि जल्द ही आने वाले समय में गर्मी का मौसम आने वाला है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. आज और कल राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तेज धूप खिली रहेगी. भोपाल का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. वहीं, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान पूरी तरह से साफ रहने वाला है. उधर, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान यहां भी साफ रहने की उम्मीद है. 

इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आज यहां भी आसमान के साफ रहने की संभावना है. 

Advertisement

अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें

Temperature Today: आज कितना रहेगा तापमान?

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 12.0 28.0
श्रीनगर 4.0 12.0
अहमदाबाद 20.0 37.0
भोपाल 14.0 32.0
चंडीगढ़ 13.0 27.0
देहरादून 11.0 27.0
जयपुर 16.0 30.0
शिमला  6.0 19.0
मुंबई  22.0 36.0
लखनऊ 12.0 31.0
गाजियाबाद 17.0 28.0
जम्मू 8.0 20.0
लेह -6.0 5.0
पटना 15.0 30.0

लेह में कड़ाके की ठंड रहेगी बरकरार
लेह में कड़ाके की ठंड बरकरार रहने की संभावना है. लेह में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर माइनस 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मैक्सिमम टेम्प्रेचर पांच डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे. यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 12 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

   

इसके अलावा, मुंबई का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बिहार के पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. हिमाचल प्रदेश में आज छह डिग्री तक पारा गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. 

Delhi Weather Update

कई राज्यों में बारिश के आसार
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में हिंद महासागर के ऊपर एक गहरा दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह तमिलनाडु तट और श्रीलंका की ओर बढ़ रहा है. skymetweather के अनुसार, आज और कल कई राज्यों में बारिश का अनुमान है. तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल में भी हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पिछले 24 घंटे में राजस्थान, हरियाणा, यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement