Weather Today: दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर जैसे हालात

Today Weather Forecast: उत्तर भारत के राज्यों में बारिश के बाद अब ठिठुरन (Cold) बढ़ गई है. वहीं, कश्मीर की तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी (Snowfall) का जबरदस्त दौर जारी है. भारी बर्फबारी से नेशनल हाइवे का हाल बर्फीले रेगिस्तान जैसा हो गया है.

Advertisement
Weather Today, Cold wave Alert: मौसम की जानकारी Weather Today, Cold wave Alert: मौसम की जानकारी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST
  • बारिश थमने के बाद उत्तर भारत में ठिठुरन
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में हुआ सुधार
  • उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर में बर्फबारी

Today Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बीते 2-3 दिनों से हो रही बारिश आज (सोमवार) यानी 10 जनवरी 2022 को थम गई है. लेकिन उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के बाद अब ठिठुरन (Cold) बढ़ गई है. वहीं, कश्मीर की तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी (Snowfall) का जबरदस्त दौर जारी है. भारी बर्फबारी से नेशनल हाइवे का हाल बर्फीले रेगिस्तान जैसा हो गया है.

Advertisement

कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी (Snowfall) से बढ़ी सर्दी के साथ शीतलहर के हालात बन रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज (सोमवार) यानी 10 जनवरी को बारिश (Rain) का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में मकर संक्रांति तक शीतलहर (Cold Wave) की वापसी हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी 
कश्मीर की तरह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का जबरदस्त दौर जारी है. नेशनल हाइवे का हाल बर्फीले रेगिस्तान जैसा हो गया है. पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फ के बीच कुछ जगहों पर आवाजाही प्रभावित है. मकान बर्फ में ढक गए हैं, सबकुछ जम गया है. चार-धाम के प्रमुख तीर्थ में से एक बदरीनाथ में भी बर्फ भगवान विष्णु के चरण छूने को तैयार है. धाम के चारों तरफ तो बर्फ ही बर्फ है. 

Advertisement

दिल्ली के मौसम की जानकारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कोहरे का अनुमान लगाया है. हालांकि, दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा. इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद 15 जनवरी तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है.

Delhi Weather Forecast IMD Updates

बारिश से दिल्ली की हवा में सुधार
SAFAR के अनुसार, बारिश की वजह से दिल्ली के प्रदूषण स्तर में सुधार आया है. प्रदूषण का स्तर अच्छे से संतोषजनक स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली में औसतन हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 53 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है. बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मौसम साफ है, सुबह में धूप निकली है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, आसमान साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक, अरब सागर से आ रही नम हवाएं महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तरी मैदानी इलाकों में नमी पहुंचा रही हैं. वहीं, विदर्भ से बिहार तक, छत्तीसगढ़ और झारखंड में एक ट्रफ रेखा विकसित होने की संभावना है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement