बाबा केदार का रुद्राभिषेक, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, केदारनाथ में भक्ति में डूबे PM मोदी

पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा कर रहे थे, उसी समय उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पुजारियों ने मंत्रोच्चार किया. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजा करते हुए लाइव देखा.

Advertisement

aajtak.in

  • केदारनाथ,
  • 05 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST
  • केदारनाथ दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी
  • आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. पीएम मोदी ने भगवान केदार का रुद्राभिषेक कर उनकी आरती की. इसके बाद पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम की परिक्रमा की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. खास बात ये है कि पीएम मोदी के इस दौरे का 11  ज्योतिर्लिंग समेत 100 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट चल रहा है. 

Advertisement

पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा कर रहे थे, उसी समय उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पुजारियों ने मंत्रोच्चार किया.  उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजा करते हुए लाइव देखा. 

आदि शंकराचार्य ने किया था केदारनाथ धाम का जीर्णोद्धार 

केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. यह उत्तराखंड में स्थित चार धामों में से एक है. आदि शंकराचार्य ने ही मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था. अभी जो केदारनाथ मंदिर है, वह पांडवों के मंदिर के बगल में स्थित है. आज पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति का भी अनावरण किया. इसके अलावा यहां जो केदारपुरी यहां बसाई गई है, उसका भी उद्घाटन प्रधानमंत्री के द्वारा किया जाएगा.

आदि शंकराचार्य ने केदारनाथ में ली थी समाधि
आदि शंकराचार्य ने केदारनाथ में समाधि ली थी. उनके समाधिस्थल पर पुर्ननिर्माण का काम किया गया. इसके अलावा यहां आदिगुरु शंकराचार्य की 35 टन वजनी मूर्ति को भी स्थापित कर दिया गया है. पीएम मोदी ने इसका अनावरण किया. आदि गुरू शंकराचार्य की मूर्ति समाधि स्थल पर 12 फीट ऊंची और 35 टन वजनी है जो कि कर्नाटक के मैसूर में बनाई गई है. इसे सितंबर में चिनूक से लाया गया था. 

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »